Rajendra Nagar: आप को 10 हजार वोटों से मिली जीत, केजरीवाल बोले- अथाह स्नेह और प्रेम के लिए आभार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:04 PM IST

ख़बर सुनें

दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 10867 वोटों से जीत मिली है, जबकि 27304 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी केवल 1696 वोट ही हासिल कर पाई। यह लगातार तीसरी बार है जब आप ने राजिंदर नगर में झंडा गाड़ा है।

आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और थे जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी।

आम आदमी पार्टी पहले राउंड से ही आगे थी और लगातार अंतिम तक बढ़त बनी रही। आप की जीत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजिंदर नगर।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks