Rajya Sabha Election 2022 LIVE: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में लगाया गड़बड़ी का आरोप, निर्वाचन आयोग पहुंचे कई नेता


06:27 PM, 10-Jun-2022

माकन ने भाजपा पर लगाया आरोप

हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन ने भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की। 

05:43 PM, 10-Jun-2022

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में लगाया गड़बड़ी का आरोप, निर्वाचन आयोग पहुंचे कई नेता

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। इसके मद्देनजर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में निर्वाचन आयोग पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

05:21 PM, 10-Jun-2022

कई राज्यों में मतदान समाप्त

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कई राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर जल्द ही नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। 

04:54 PM, 10-Jun-2022

हरियाणा: निर्दलीय प्रत्याशी ने की यह मांग

हरियाणा में भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह कांग्रेस विधायक को वोट को रद्द करें। इसके पीछे उन्होंने चुनाव संचालन नियम 1961 में मतों की गोपनीयता का उल्लंघन का हवाला दिया। 

 

04:16 PM, 10-Jun-2022

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का मतदान जारी

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस दौरान निर्दलीय विधायक बलराज कुंडु ने मतदान नहीं करने का फैसला लिया। 

03:54 PM, 10-Jun-2022

महाराष्ट्र: 285 विधायकों ने किया मतदान

राज्यसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर दोपहर 3:30 बजे तक महाराष्ट्र के 285 विधायक मतदान कर चुके हैं। 

 

03:32 PM, 10-Jun-2022

राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे नवाब मलिक

राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की बाट जोह रहे एनसीपी नेता नवाब मलिक को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, चुनाव में वोट डालने के लिए उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था और इसके मद्देनजर याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने याचिका पर त्वरित सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

03:02 PM, 10-Jun-2022

महाराष्ट्र में 50 फीसदी मतदान

महाराष्ट्र: अभी तक राज्यसभा चुनाव के लिए 50 फीसदी मतदान हो चुका है। 143 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 60 से ज्यादा और कांग्रेस के 20 विधायकों ने वोट डाला।

01:54 PM, 10-Jun-2022

हरियाणा: निर्दलीय विधायक ने वोट डालने से किया इनकार 

हरियाणा में निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने वोटों का समीकरण बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा है, मैं कार्तिकेय शर्मा या किसी और उम्मीदवार को वोट नहीं डालूंगा। मैं गैर हाजिर रहूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान से पहले उनके पास कई ऑफर आए, लेकिन कोई मुझे खरीद नहीं सका। 

01:48 PM, 10-Jun-2022

महाराष्ट्र: एक बजे तक 260 विधायकों ने डाला वोट

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक यहां 260 विधायक वोट डाल चुके हैं। 

01:24 PM, 10-Jun-2022

कांग्रेस ने दिखाया अपना असली चेहरा- एचडी कुमारस्वामी

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस को भाजपा की ‘बी’ टीम बताया है। उन्होंने कहा, मैंने कहा था कि श्रीनिवास गौड़ा कांग्रेस को वोट देंगे। एसआर श्रीनिवास ने भी जद (एस) को वोट नहीं दिया। कांग्रेस ने आज अपना असली चेहरा दिखाया है। कांग्रेस भाजपा की ‘बी’ टीम है। वे देश में भाजपा के उदय के मुख्य दोषी है। 

01:23 PM, 10-Jun-2022

राजस्थान राज्यसभा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में मांग की गई है कि बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों के मतदान को फिलहाल परिणाम में शामिल न किया जाए और उनके वोटों को सील बंद लिफाफे में रखा जाए। याचिका में कहा गया है कि बसपा से चुनकर आए विधायक बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे, उनके द्वारा दिए गए वोट असंवैधानिक हैं। हालांकि, इस याचिका की सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की है।

12:29 PM, 10-Jun-2022

शोभारानी का वोट खारिज

भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा का मत खारिज हो गया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने पेन से निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के नाम के सामने भी टिक लगा दिया। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि मतगणना के समय वैधता तय होगी। इसके अलावा भाजपा विधायक कैलाश मीणा के वोट को लेकर भी विवाद उत्पन्न हो गया है। 

12:26 PM, 10-Jun-2022

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग 

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के दौरान जद (एस) विधायक की ओर से क्रॉस वोटिंग की गई है। जद (एस) नेता के श्रीनिवास गौड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डाला। उन्होंने कहा, मैंने कांग्रेस को वोट दिया क्योंकि मैं उसे पसंद करता हूं। 

12:01 PM, 10-Jun-2022

हरियाणा: कांग्रेस एमएलए पहुंचे विधानसभा





Source link

Enable Notifications OK No thanks