Ranveer Singh Birthday: पार्ट टाइम जॉब से चिकन बेचने तक, पढ़ें रणवीर सिंह की जिंदगी के अनसुने किस्से


बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना चुके अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक दमदार किरदार अदा किए हैं।  रणवीर सिंह को फिल्मों में उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाना जाता है। चाहे वह पेशवा का किरदार हो या फिर अलाउद्दीन खिलजी का। रणवीर सिंह ने हर भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ी है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, हालांकि हर कलाकार के तरह रणवीर सिंह को भी सिनेमा की दुनिया में अपने कदम जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था और कॉलेज के दिनों में भी वह अपनी एक्स्ट्रा इनकम के लिए काम किया करते थे। तो चलिए जानते हैं, उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातें जो शायद ही आपको पता होंगी।

 

रणवीर सिंह का है कपूर फैमिली से ताल्लुक

अभिनेता रणवीर अपने नाम के आगे सिंह सरनेम लगाते हैं, ऐसे में कम ही लोगों को पता होगा कि उनका कपूर फैमिली से भी ताल्लुक है। दरअसल रणवीर सिंह का सोनम कपूर की मां सुनीता की फैमिली से रिश्ता है। इसके अलावा बता दें के रणवीर सिंह का नाम पहले रणवीर भवनानी था, जिसे उन्होंने बाद में बदल लिया।

जिस तरह से हर नए कलाकार को इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है, उन्हीं में से एक रणवीर सिंह भी हैं। फिलहाल अभिनेता को उनके अलग हटकर अंदाज के लिए जाना जाता है और यही अंदाज उनका कॉलेज के दिनों में भी हुआ करता था। एक्टर ने पार्ट टाइम नौकरी करने से लेकर बटर चिकन बनाने तक का काम किया है। 

अभिनेता रणवीर सिंह ने बैचलर डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, जहां उन्होंने अभिनय और थिएटर के गुर सीखना शुरू किए। रिपोर्ट की मानी जाए तो इसी दौरान उन्होंने स्टारबक्स में पार्ट टाइम नौकरी की। इसके अलावा एक्स्ट्रा इनकम के लिए वह अपने कमरे में बटर चिकन बनाकर भी बेचा करते थे। एक बार अभिनेता ने जिक्र किया था कि वह कॉलेज के दिनों में अपने दोस्तों के लिए बटर चिकन बनाते थे ताकि उनसे अपना होमवर्क और बाकी काम करवा सकें।



Source link

Enable Notifications OK No thanks