Redmi K50i स्मार्टफोन लेकर आ रहा Xiaomi, iPhone को टक्कर देते हैं इसके धांसू फीचर


नई दिल्ली।Redmi K50i की सेल Amazon पर शुरू होने जा रही है। 20 जुलाई को शुरू होने वाली सेल को ध्यान में रखते हुए फोन के बारे में सभी जानकारी Amazon पर उपलब्ध हो गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने Redmi Note 11T Pro का ही रीब्रांड वर्जन है। Redmi Note 11T Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi K50i को तीन कलर और दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

Amazon ने Redmi K50i के लिए स्पेशल पेज लॉन्च किया है और इस पेज पर गिव-अवे कॉन्टेस्ट भी चल रहा है। छोटी वीडियो क्लिप्स के अलावा, फोन की सेल से संबंधित कोई जानकारी वेबसाइट पर मौजूद नहीं है। टिप्सटर ने बताया कि फोन Amazon Prime Day Sale 2022 में खरीदा जा सकता है। ये 23 से 24 जुलाई के बीच शुरू होगी। साथ ही टिप्सटर ने बताया कि फोन की कीमत भी अच्छी-खासी होगी।

फोन की सेल डेट और कीमत को लेकर पहले भी एक टिप्सटर ने लीक शेयर की थी। लीक में दावा किया गया था कि Redmi K50i की भारत में कीमत 24,000 से 28,000 रुपए के बीच में होगी। ये कीमत बेस मॉडल के लिए होगी जो 6GB+128Gb स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी पुख्ता कीमत 26,999 रुपए हो सकती है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 29,000 रुपए और 33,000 है। इसकी पुख्ता कीमत 31,999 रुपए होगी।

एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन की Amazon, MI Store पर 22 जुलाई से शुरू होगी। Xiaomi ने बताया कि HDFC Bank Cards से पेमेंट करने पर डिस्काउंट मिल सकता है। इसे Quick Silver, Phantom Blue और Stealth Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi पहले ही कंफर्म कर चुका है कि उसका ये फोन 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसकी सेल तुरंत शुरू हो जाएगी।

Source link

Enable Notifications OK No thanks