बयानबाजी: कर्नाटक के मंत्री की तिरंगे पर टिप्पणी से गुस्साए कुशवाहा, देशद्रोही बताते हुए की कार्रवाई की मांग


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:05 PM IST

सार

कुशवाहा ने एक ट्वीट में कर्नाटक के मंत्री की तिरंगे पर टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए एक ट्वीट में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी टैग किया है।

ख़बर सुनें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा पहले ही सम्राट अशोक के कथित अपमान को लेकर भाजपा पर भड़के हुए हैं। शुक्रवार को कुशवाहा ने कर्नाटक की भाजपा सरकार में एक मंत्री पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दे डाला। 
जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख कुशवाहा ने कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा को निशाने पर लिया। ईश्वरप्पा ने बीते दिनों कहा था कि भविष्य में तिरंगे का स्थान भगवा ध्वज ले सकता है। इसके लिए उन्होंने भाजपा नेता को देशद्रोही कह डाला है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने कहा, ‘पहले सम्राट अशोक का अपमान किया गया। अब तिरंगे के खिलाफ एक अभियान चलता प्रतीत हो रहा है। भारत इसे कैसे सह सकता है?’ कुशवाहा ने मंत्री को देशद्रोही करार देते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कर्नाटक के मंत्री ने दिया था ये बयान
कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने बुधवार को कहा था कि भविष्य में कभी, 100 या 200 या 500 साल बाद भगवा ध्वज राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अभी तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और सभी लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए।

इससे पहले कुशवाहा ने साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नाट्य लेखर दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ अशोक की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने के लिए कार्रवाई की मांग उठाई थी। सिन्हा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अशोक काफी हद तक औरंगजेब की तरह थे।

कुशवाहा ने पिछले साल अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय नीतीश कुमार की जदयू में कर लिया था। नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग के साथ सत्ता में हैं।

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा पहले ही सम्राट अशोक के कथित अपमान को लेकर भाजपा पर भड़के हुए हैं। शुक्रवार को कुशवाहा ने कर्नाटक की भाजपा सरकार में एक मंत्री पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दे डाला। 

जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख कुशवाहा ने कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा को निशाने पर लिया। ईश्वरप्पा ने बीते दिनों कहा था कि भविष्य में तिरंगे का स्थान भगवा ध्वज ले सकता है। इसके लिए उन्होंने भाजपा नेता को देशद्रोही कह डाला है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने कहा, ‘पहले सम्राट अशोक का अपमान किया गया। अब तिरंगे के खिलाफ एक अभियान चलता प्रतीत हो रहा है। भारत इसे कैसे सह सकता है?’ कुशवाहा ने मंत्री को देशद्रोही करार देते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks