ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत

ख़बर सुनें

ऋषिकेश -बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला में यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। बस में  31 लोग सवार थे।

थाना देवप्रयाग के प्रभारी  निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। देर शाम हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

बस में सवार 31 लोगों में से 12 लोगों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है, जिनमे दो बच्चे भी शामिल हैं। बाकी छह यात्रियों कों हल्की चोट आई है । जिनको अन्य वाहन में बैठाकर ऋषिकेश भेज दिया गया।

हादसे में संदेश भगत (25 वर्ष) पुत्र काशीराम निवासी पनवेल, नवी मुंबई] महाराष्ट्र की मौत हो गई। जबकि शिवनाथ पाटिल (53 वर्ष) पुत्र बसंत, रसीता देवी (50 वर्ष) पत्नी अमृत, अश्वनी (36 वर्ष) पत्नी शिवनाथ पाटिल, तनय पाटिल (17 वर्ष) पुत्र वंदन, ऋतिक (32 वर्ष) पुत्र शरद, संजना पाटिल (40 वर्ष) पत्नी वंदन पाटिल, पंकज (24 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध, रतिक (22 वर्ष) पुत्र शरद सभी निवासी पनवेल, रायगढ़, नबी मुंबई महाराष्ट्र को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

पंकज मातरे (24 वर्ष) पुत्र अमृत, ओछला (63 वर्ष) पत्नी आत्माराम, नीतू (36 वर्ष) पत्नी हरीश, श्रीकांत पाटिल (36 वर्ष) पुत्र सीताराम, सचिव (33 वर्ष) पुत्र सीताराम व बादल (26 वर्ष) पुत्र सुनील पाटिल सभी निवासी पनवेल रायगढ़, नवी मुंबई महाराष्ट्र दुर्घटना में घायल हुए हैं।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks