Road Accident in Khurja: हाईवे पर टैंकर से टकराई मैक्स, तीन महिलाओं की मौत व आठ घायल

ख़बर सुनें

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में हाईवे 91 पर मामन फ्लाईओवर के निकट रविवार रात को टैंकर से मैक्स वाहन टकरा गया। मैक्स में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

खुर्जा स्थित एक पॉटरी से मजदूरी कर रात 10 बजे कुछ महिलाएं और पुरुष मैक्स में सवार होकर बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे। जब वह हाईवे 91 पर मामन फ्लाईओवर के निकट पहुंचे, तो इसी दौरान मैक्स वाहन पीछे से आगे चल रहे पानी के टैंकर में जा घुसा। हादसे में बुलंदशहर की हाइडल कॉलोनी राधा नगर निवासी रामा (55) पत्नी चंद्रपाल समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि रजनी निवासी मोहल्ला साठा बुलंदशहर, सुनीता पत्नी ओमप्रकाश राधा नगर, कुसुम निवासी गांव रामपुरा, सादिक निवासी गांव इमलिया, सतीश निवासी गांव सराय छबीला, कंछदिया निवासी गांव रामपुरा समेत आठ से अधिक घायल हो गए। 

हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। उधर एडीएम प्रशांत कुमार सीओ दलीप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। वहीं दो मृतकों की शिनाख्त में अभी पुलिस जुटी है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks