सिनी शेट्टी ने जीता ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का खिताब, राजस्थान से पहली और UP की हैं दूसरी रनर अप


जिस रात का सभी को इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गई। जैसी कि उम्मीद थी, यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट बन गया। वीएलसीसी ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ पेश किया, जिसके विनर की घोषणा रविवार देर रात की गई और देश को साल की अपनी नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। शेट्टी 21 साल की हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है। लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली हैं। ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वह एक सीएफए कर रही हैं। साथ ही वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

राजस्थान से पहली रनर अप
राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया। रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल का मानना है कि प्रोग्रेस विनिंग से ज्यादा जरूरी है। वह खुद को कॉन्फिडेंट कहती हैं। उन्हें डांस, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंट्रेस्ट है और बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।


UP से दूसरी रनर अप
उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय शिनाता पढ़ाई में अव्वल रही हैं। वह खुद को रिप्रेजेंट करना पसंद करती हैं, उन्हें म्यूजिक सुनना पसंद है। साथ ही उन्हें अपनों सेबातचीत करना बहुत पसंद है।


यहां देखें ग्रैंड फिनाले
आज शाम की शुरुआत में, फेमिना मिस इंडिया 2022 के भव्य 30 स्टेट विनर्स को जूरी और दुनिया के सामने पेश किया गया, जो डिजाइनर अभिषेक शर्मा के रिसॉर्ट वियर कलेक्शन से तैयार हुई थीं। हर किसी को काफी खूबसूरती से सजाया गया था। आप वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट कलर्स एचडी पर देख सकते हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks