Rubina Dilaik Vacation: स्विमसूट में रुबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला संग बिता रही हैं फुर्सत के पल


टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बेहद पॉप्युलर हैं। वो हाल ही में साउथ अफ्रीका से लौटी हैं, जहां वो रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग कर रही थीं। महीनों तक काम करने के बाद अब वो रिलैक्स मूड में हैं और पति अभिनव शुक्ला संग वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। वो महाराष्ट्र की बारिश और मॉनसून का लुत्फ उठा रही हैं। उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें वो स्विमसूट में नजर आ रही हैं।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) महाराष्ट्र में ही हैं और किसी खूबसूरत लोकेशन पर हसबैंड अभिनव शुक्ला संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों पहाड़ की खूबसूरत वादियों में नदी किनारे बैठे नजर आ रहे हैं।

रुबीना का वीडियो हुआ वायरल


Rubina Dilaik ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो स्विमसूट में बेहद हसीन दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई में मॉनसून और थोड़ी ज्यादा मैं।’ इन तस्वीरों और फोटोज में बादलों से ढका आसमान, ढेर सारी ग्रीनरी और खूबसूरत नजारा दिख रहा है।

फोटोजहुईं वायरल

सोशल मीडिया पर रुबीना की फोटोज वायरल हो रही हैं। फ्लोरल स्विमसूट में वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं। वो अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बता दें कि रुबीना अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं और वो खूब योगा करती हैं।

Khatron Ke Khiladi 12 Top 3: रुबीना दिलैक और जन्‍नत जुबैर भी हुईं एलिमिनेट, ये हैं टॉप 3 खतरों के ख‍िलाड़ी?
2018 में हुई थी शादी


रुबीना दिलैक ने साल 2018 में अभिनव शुक्ला संग शादी की थी। इस शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जब दोनों ‘बिग बॉस 14’ में आए थे, तब स्टेज पर उन्होंने खुलासा किया था कि अपने रिश्ते को खत्म करने जा रहे थे, लेकिन इस शो में आने का फैसला करके वो एक मौका और दे रहे हैं। शो में दोनों की फिर से नजदीकियां बढ़ीं और अब दोनों साथ हैं। रुबीना ने शो भी जीता था। वहीं, अभिनव शुक्ला ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आए थे, लेकिन वो शो जीतने से चूक गए।

क्या रुबीना दिलैक हैं ‘Khatron Ke Khiladi 12’ की Winner? अभिनव की हरकतें देख Confuse हुए फैंस

फिनाले का है इंतजार


रुबीना दिलैक हाल ही में साउथ अफ्रीका से वापस लौटी हैं। वो वहां पर ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग कर रही थीं। इस रिएलिटी शो में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, जन्नत जुबैर से लेकर मिस्टर फैजू तक ने पार्टिसिपेट किया था। अब सभी इंडिया लौट आए हैं और शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks