Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने खुद ही मोल ले ली आफत, सेट पर मुश्किल में फंसी जान!


रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 12वां सीजन टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी शूटिंग केपटाउन में हो रही है। इस सीजन में रुबीना दिलैक से लेकर जन्नत जुबैर तक, कई जानी-मानी हस्तियां खतरों से जूझते दिखाई देंगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा यानी शिवांगी जोशी भी अपने को-कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही हैं, लेकिन हाल ही में होस्ट रोहित शेट्टी ने उनके साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi Season 12) की शूटिंग के दौरान का है। इसमें रोहित कंटेस्टेंट्स से पूछते दिखाई दे रहे हैं, ‘सबसे पुण्य का काम क्या होता है?’ इस पर ऐक्ट्रेस जवाब देती हैं, ‘गरीबों को खिलाना।’ फिर रोहित पूछते हैं, ‘आप भूखों को खिलाती हैं?’ फिर वो कहती हैं, ‘हां।’ बस यहीं से शिवांगी अपने लिए आफत मोल ले लेती हैं।

Khatron Ke Khiladi 12 BTS Video: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में कैसे होता है स्टंट और उसकी तैयारी? रोहित शेट्टी ने पूरी गणित समझा दी
रोहित की ‘कहानी’ में ट्विस्ट


रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कहते हैं कि वो एक भूखे को बुला रहे हैं और शिवांगी उन्हें खुद खाना खिलाएंगी। वो एक लड़के को बुलाते हैं, लेकिन यहां पर एक ट्विस्ट होता है। वो कहते हैं कि इस लड़के को नहीं, बल्कि किसी और को खाना खिलाना है। इसके बाद वो लड़का शिवांगी को सबके सामने खींचते हुए लेकर जाता है और एक बाड़े में ले जाकर छोड़ देता हैं।

मगरमच्छ को देख उड़े शिवांगी के होश


यहां पर होता है भूखा मगरमच्छ, जिसे देखकर शिवांगी के दंग रह जाती हैं। उनकी चीख निकल पड़ती है और वो हाथ जोड़कर रोहित शेट्टी से मिन्नतें करती हैं कि उन्हें बाहर निकाल लें, लेकिन रोहित उनकी एक भी नहीं सुनते हैं और मजबूर होकर शिवांगी को मगरमच्छ को खाना खिलाना पड़ता है। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

रोहित शेट्टी ने गलती से बता दिया ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 12’ के विनर का नाम?

2 जुलाई से शुरू हो रहा है शो
बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ कलर्स चैनल पर 2 जुलाई से शुरू हो रहा है। आप इसे शनिवार और रविवार रात 9 बजे देख सकेंगे। इस सीजन में रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, जन्नत जुबैर, सृति झा, शिवांगी जोशी, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू सहित कई जाने-माने सिलेब्स हिस्सा ले रहे हैं। शो में मुनव्वर फारूकी भी थे, लेकिन किसी वजह से वो शो का हिस्सा नहीं बन सके।



image Source

Enable Notifications OK No thanks