उत्तराखंड भाजपा में रार शुरू: ‘पार्टी अध्यक्ष ने मुझे हराने की साजिश रची’, विधायक संजय गुप्ता का वीडियो वायरल


अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:02 AM IST

सार

लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार की शाम को मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ चौंकाने वाली गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर उन्हें चुनाव में हराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गद्दार बताया है।

लक्सर विधायक संजय गुप्ता

लक्सर विधायक संजय गुप्ता
– फोटो : एएनआई

ख़बर सुनें

विस्तार

मतदान संपन्न होते ही भाजपाइयों में रार शुरू हो गई है। लेकिन यह रार प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों तक को कटघरे में खड़ा कर रही है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार की शाम को मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ चौंकाने वाली गंभीर टिप्पणी की है। 

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर उन्हें चुनाव में हराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस बाबत संजय गुप्ता का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विधायक संजय गुप्ता की ओर से दिए गए बयान की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा में बवाल मचा है। इस वीडियो में संजय गुप्ता कह रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नामित सभासदों के जरिए उन्हें चुनाव में हराने का काम किया है। 

यहां तक कि विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गद्दार बताते हुए उन्हें पार्टी से बाहर निकाले जाने की मांग तक कर डाली है। गौरतलब है कि लक्सर से बसपा के टिकट पर पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद चुनाव लड़ रहे हैं।



Source link

Enable Notifications OK No thanks