09:07 AM, 23-Feb-2022
पुतिन के इस कदम ने बढ़ाई बड़े हमले की आशंका
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए चिकित्सा आपूर्ति के खून के भंडारण के आदेश दिए हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि, अगर पुतिन बड़े हमले की तैयारी नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें खून और चिकित्सा आपूर्ति की जरूरत क्यों पड़ गई।
07:46 AM, 23-Feb-2022
Russia Ukraine Conflict Live: यूक्रेन की ओर जाता दिखा रूसी हथियारों का जखीरा, पुतिन ने जमीन कब्जाने के लिए भेजे 100 से ज्यादा ट्रक
यूक्रेन-रूस के बीच संघर्ष एक बड़े युद्ध की आशंका की ओर बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच रूसी सीनेटरों ने भी पुतिन को देश के बाहर सेना के प्रयोग की मंजूरी दे दी है। इसके बाद यूक्रेन की ओर रूसी हथियारों को जखीरा भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रकों को काफिला यूक्रेन सीमा की ओर जाता दिखाई दिया है।