Russia-Ukraine War: रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के दो महीने बाद यूएनएससी ने जारी किया सर्वसम्मत बयान, जताई गहरी चिंता

सार

15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन में एक शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रयासों के लिए मजबूती से समर्थन करता है।

ख़बर सुनें

रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के दो महीने बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को अपना पहला सर्वसम्मत बयान जारी किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में शांति और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। यूएनएससी में रूस स्थायी सदस्य है। 

बयान में कहा गया है यूएनएससी यूक्रेन की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के संबंध में गहरी चिंता व्यक्त करती है। साथ ही 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन में एक शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रयासों के लिए मजबूती से समर्थन करता है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने गुरुवार को रूस और यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के बारे में परिषद को जानकारी दी थी, जहां उन्होंने 26 और 28 अप्रैल को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। गुटेरेस ने कहा था कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध से होने वाली परेशानी दुनिया के लोगों के लिए खत्म होनी चाहिए। 

यात्रा के दौरान गुटेरस ने कहा था गंभीर जांच हो
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि 21वीं शताब्दी में युद्ध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध अपराधों के आरोपों की अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) से गंभीर जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग का समर्थन किया।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks