Russia Ukraine War Live: पुतिन को बड़ा झटका, यूक्रेन ने ब्लास्ट कर रूसी युद्धपोत को उड़ाया


08:27 AM, 14-Apr-2022

यूक्रेन ने ब्लास्ट कर रूसी युद्धपोत को उड़ाया

ओडेसा के गवर्नर ने कहा कि यूक्रेनी बलों ने बुधवार को मिसाइल हमलों से काला सागर में एक रूसी युद्धपोत को क्षतिग्रस्त कर दिया। काला सागर की रक्षा करने वाली नेपच्यून मिसाइलों ने रूसी जहाज को बहुत गंभीर नुकसान पहुंचाया। यूक्रेन की जय! गवर्नर मैक्सिम मार्चेंको ने टेलीग्राम पर लिखा।

07:50 AM, 14-Apr-2022

मारियूपोल में एक हजार से ज्यादा यूक्रेनी नौसैनिकों ने किया सरेंडर

रूसी रक्षा मंत्रालय क्रेमलिन ने यह दावा किया है कि मारियूपोल में एक हजार से ज्यादा यूक्रेनी नौसैनिकों ने सरेंडर कर दिया है। रूस ने दावा किया है कि ये सभी सैनिक रूसी सैनिक के सामने टिक नहीं पा रहे थे।

 

07:34 AM, 14-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: पुतिन को बड़ा झटका, यूक्रेन ने ब्लास्ट कर रूसी युद्धपोत को उड़ाया

रूस-यूक्रेन के बीच 50वें दिन भी जंग जारी है। कई देशों के हस्तक्षेप के बावजूद रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे। इस बीच यूक्रेन के सशस्त्र बलों की कमान ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना, यूक्रेन के दोनेत्स्क और खेरसॉन क्षेत्रों पर हमला करने के लिए तैयार है। वहीं अमेरिका, जेलेंस्की से मिलने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों को कीव भेजने पर विचार कर रहा है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks