Russia Ukraine War Live: जेलेंस्की ने पुतिन के करीबी को किया गिरफ्तार, अब शुरू की रूस से सौदेबाजी


09:18 AM, 13-Apr-2022

मेदवेदचुक के बदले जेलेंस्की ने मांगे यूक्रेनी लोग 

यूक्रेन के विपक्षी नेता व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी विक्टर मेदवेदचुक को यूक्रेनी सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। अब राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के सामने एक प्रस्ताव रखा है। उन्होंने रूस से कहा है कि, अगर आप मेदवेदचुक को सुरक्षित चाहते हैं तो कैदी बनाए गए यूक्रेन के आम नागरिकों को वापस कर दें। 

08:28 AM, 13-Apr-2022

यूक्रेन ने नष्ट किया रूसी सेना का 300वां हवाई लक्ष्य

यूक्रेन की वायु सेना की ओर से दावा किया गया है, कि उन्होंने रूसी सेना का 300वां हवाई लक्ष्य नष्ट कर दिया है। यह 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक के आंकड़े हैं। वायु सेना ने बताया कि उन्होंने रूसी सेना के सुखोई एसयू-25 सैन्य विमान को नष्ट कर दिया। 

07:45 AM, 13-Apr-2022

रूसी हमलों में कई गांव तबाह

रूसी हमलों में यूक्रेन के कई शहरों को नुकसान हुआ है। लेकिन, कीव के आसपास के इलाकों में रूसी सैनिकों ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, कीव के आसपास के क्षेत्रों में कई गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। 

07:35 AM, 13-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: जेलेंस्की ने पुतिन के करीबी को किया गिरफ्तार, अब शुरू की रूस से सौदेबाजी

रूसी सैनिकों के कीव से जाने के बाद से यहां से खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई जगहों पर सामूहिक कब्र मिली हैं। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, कीव ओब्लास्ट में अब तक 720 लाशें मिल चुकी हैं। ये सभी लाश आम नागरिकों की हैं। वहीं 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks