Russia Ukraine War Live: अमेरिका ने रूस को दिया बड़ा झटका, पुतिन की दोनों बेटियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध


08:56 AM, 07-Apr-2022

मोतिहारी में सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Motihari MLC Election Result: मोतिहारी में सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। यहां काउंटिंग शुरू हो गई है।

08:14 AM, 07-Apr-2022

अमेरिका ने पुतिन की बेटी पर लगाए प्रतिबंध

व्हाइट हाउस ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 बेटियों पर पहली बार व्यक्तिगत प्रतिबंध शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिबंध के तहत वे दोनों अब अमेरिकी बैंक से या कंपनी से किसी भी तरह के लेन-देन नहीं कर पाएंगी।

08:02 AM, 07-Apr-2022

ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ लगाए अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध

रूस को युद्ध के मैदान से पीछे धकेलने के लिए ब्रिटेन ने बुधवार को अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिसमें देश के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक की संपत्ति के लेन-देन पर पूर्ण रोक और ब्रिटेन से रूस जाने वाले सभी निवेश को समाप्त करना भी शामिल है। वहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बयान देते हुए कहा कि यूक्रेनी शहर बुचा में रूसी सेना द्वारा नागरिकों पर किए गए हमले नरसंहार से कुछ कम नहीं दिखते।

07:49 AM, 07-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: अमेरिका ने रूस को दिया बड़ा झटका, पुतिन की दोनों बेटियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है।  महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान होगा।  



Source link

Enable Notifications OK No thanks