Russia Ukraine War Live: मैरियूपोल में रासायनिक हथियारों का पहला प्रयोग!, रूसी सेना ने ड्रोन से बरसाया था जहर


10:58 AM, 12-Apr-2022

बेलारूस से पूर्वी यूक्रेन में तैनात होगी रूसी सेना 

कीव खाली करने के बाद रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को केंद्रित कर रही है। इस बीच ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, बेलारूस से रूसी सेना को हटाकर पूर्वी यूक्रेन में तैनात करने की तैयारी की जा रही है, जिससे यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान को गति मिल सके। 

09:38 AM, 12-Apr-2022

रूस में नया निवेश नहीं करेगा जापान

यूक्रेन पर हमलावर रूस कई तरह के प्रतिबंधों से गुजर रहा है। अब जापान ने रूस में नए निवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा रूस के 398 लोगों व 28 संस्थाओं को भी प्रतिबंधित किया गया है। 

09:02 AM, 12-Apr-2022

500 से ज्यादा महिलाओं को रूस ने बनाया बंदी- यूक्रेनी डिप्टी पीएम

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि, 500 से ज्यादा यूक्रेनी महिलाओं को भी रूसी सेना ने कैदी बनाया है। उनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, उन्हें बैठने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा उनके बाल भी कटवा दिए गए हैं। 

07:59 AM, 12-Apr-2022

रूस की कैद में 700 यूक्रेनी सैनिक व 1000 नागरिक

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेश्चुक ने बताया कि, रूसी सेना ने बड़ी संख्या में यूक्रेन के लोगों को अपनी कैद में रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि रूसी जेलों में 700 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक व एक हजार से ज्यादा आम नागरिक कैद हैं। 

07:52 AM, 12-Apr-2022

लोगों की जान जा रही है और हमें हथियार नहीं मिल रहे- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर पश्चिम देशों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, हमें हर तरह के हथियारों की जरूरत है। यहां लोगों की जान जा रही है और पश्चिमी देश हथियारों की सप्लाई करने में देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमें हथियार मिलेंगे तो हम मैरियूपोल को बचा सकेंगे। 

07:42 AM, 12-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: मैरियूपोल में रासायनिक हथियारों का पहला प्रयोग!, रूसी सेना ने ड्रोन से बरसाया था जहर

रूस-यूक्रेन जंग के बीच रासायनिक हथियारों के प्रयोग की आशंका के बीच यूक्रेनी सेना की एक रेजीमेंट ने दावा किया है कि, रूसी सेना ने मैरियूपोल में जहर बरसाया था। यह हमला यूक्रेन के सैनिकों पर किया गया। इसके लिए रूसी सेना ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और हवा से कुछ जहरीले पदार्थ गिराए, जिसके बाद सांस लेने में समस्या हुई। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि, यह रूसी सैनिकों द्वारा रासायनिक हथियारों का पहला प्रयोग हो सकता है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks