Sarkari Jobs Result Live: इन विभागों में निकलीं हजारों पदों पर भर्तियां, जानें यूपी टेट रिजल्ट का ताजा अपडेट


08:30 AM, 30-Mar-2022

Govt Jobs Exam Latest Updates

बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले पंजीकृत उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

08:09 AM, 30-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022: बीपीएससी को 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

बीपीएससी के आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कुछ आंतरिक परीक्षाओं के कारण, बीपीएससी को 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को फिर से स्थगित करना पड़ा है।

11:20 PM, 29-Mar-2022

Govt Jobs Result: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की नई तिथि

बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अब आठ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सात मई, 2022 के लिए निर्धारित थी।

10:29 PM, 29-Mar-2022

सरकारी नौकरी – सरकारी रिजल्ट : बीपीएससी परीक्षा स्थगित

आयोग की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार, 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को सीबीएसई आंतरिक परीक्षा के कारण टाला गया है। 

09:48 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Jobs Result 2022: BPSC 67th CCE Prelims Postponed

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा तीसरी बार टाली गई है। 

09:00 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Jobs Result Live: कहां-कितने पद खाली

एसबीआई    8,544

पीएनबी    6,743

सीबीआई    6,295

आईओबी    5,112

बीओआई    4,848

08:15 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Result Naukri 2022: देश में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक

देश में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक हैं। एसबीआई में जहां 8,544 रिक्त पद थे, वहीं पंजाब नेशनल बैंक के लिए यह संख्या 6,743 थी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 6,295 रिक्त पद थे, इसके बाद इंडियन ओवरसीज बैंक में 5,112 और बैंक ऑफ इंडिया में 4,848 पद थे। एसबीआई में अधिकारियों के लिए 3,423 और क्लर्क स्तर पर 5,121 रिक्त पद थे।

07:34 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Naukri Result : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों 8,05,986 से अधिक पद स्वीकृत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में रखे गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिसंबर, 2021 तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल स्वीकृत पदों में से पांच फीसदी यानी 41,177 पद खाली थे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Public Sector Banks) में 8,05,986 से अधिक स्वीकृत पद हैं। 

06:38 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Result 10th 2022: Bihar Board Class 10 Result to be Out Soon

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का परिणाम जल्द ही बीएसईबी की ओर से घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति द्वारा मोतिहारी जिले में गणित विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित कराए जाने के कारण परिणाम जारी करने में देरी हुई है। 

05:56 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Result 2022 : UPTET 2021 Result Update

एक ओर देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हजारों पद खाली पड़े हैं। सरकारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं।

05:02 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Result: 9534 पदों पर होगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित की गई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 9534 पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा के परिणाम में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा (पीईटी और पीएमटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

04:10 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

UPPBPB की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक किया गया था। उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के लाखों परीक्षार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

03:41 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

02:48 PM, 29-Mar-2022

Sarkari Result: जल्द जारी हो सकते हैं यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से  यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। 

01:49 PM, 29-Mar-2022

सरकारी नौकरी: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

ट्रेड अप्रेंटस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के पास में NCVT द्वारा जारी की गई ITI/NTC की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 31 मार्च, 2022 तक अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। दिव्याग वर्ग के उम्मीदवारों को उनके वर्ग में आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भी अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारो का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।



Source link

Enable Notifications OK No thanks