10:11 AM, 04-Feb-2022
Sarkari Results सरकारी नौकरी: RRC CR Apprentice Recruitment 2022
रेलवे भर्ती सेल द्वारा सेंट्रल रेलवे में जारी की गई अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी, 2022 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
09:53 AM, 04-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट्स-सरकारी नौकरी: आरआरसी सेंट्रल रेलवे भर्ती
रेलवे भर्ती सेल ने सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वह आरआरसी सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com/TradeApp/Login पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
09:38 AM, 04-Feb-2022
Sarkari Results & Govt Jobs : रेलवे में 2,422 पदों पर भर्ती
इसके माध्यम से रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/ यूनिट में ट्रेड अपरेंटिस के 2,422 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
09:11 AM, 04-Feb-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय रेलवे और बीपीएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां
रेलवे भर्ती सेल ने सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अपरेंटिस एक्ट-1961 के तहत की जा रही है।