Sarkari Naukri-Result Live 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ओपीएससी में हजारों नौकरियां


09:23 AM, 15-Feb-2022

Sarkari Naukri: OPSC Recruitment

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती का आयोजन ग्रुप ए और ग्रुप बी के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। 

08:56 AM, 15-Feb-2022

Sarkari Job 2022: ईएसआईसी की 3800 पदों पर भर्ती

जो भी उम्मीदवार ईएसआईसी की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

08:37 AM, 15-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ओपीएससी में हजारों नौकरियां

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हजारों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks