शेन वॉर्न का निधन: राजकीय अंतिम संस्कार के साथ विदा होंगे वॉर्न, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने निधन पर जताया दुख


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:57 AM IST

सार

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन ने कहा है कि शेन वॉर्न को राजकीय अंतिम संस्कार के साथ विदा किया जाएगा। मॉरिशन ने इस महान क्रिकेट खिलाड़ी के निधन पर दुख जताया। 
 

शेन वॉर्न

शेन वॉर्न

ख़बर सुनें

विस्तार

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न को अंतिम संस्कार ऑस्ट्रेलिया के राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शुक्रवार के दिन वॉर्न बेहोशी की हालत में मिले थे, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। वॉर्न ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वो टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने में वॉर्न का अहम योगदान है। वो दुनिया के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार विकेट लिए। 

स्कॉट मॉरिसन ने शेन वॉर्न के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि शेन वॉर्न के निधन से ऑस्ट्रेलियाई फैंस दुखी और आहत हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। उन्होंने कहा “वो हमारे देश के सबसे महान खिलाड़ियों में एक थे। उनका मजाक, उनकी लगन, उनका नजरिया ऐसा था कि सभी उनसे प्यार करें।” 

शेन वॉर्न के परिवार से बातचीत के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मॉरिशन ने शेन वॉर्न की तुलना महान डॉन ब्रेडमैन से की। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

शेन वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरली धरन के नाम हैं। वॉर्न ने लेग स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई थी। 

विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे

शेन वॉर्न अपने खेल के अलावा विवादों की वजह से भी बहुत सु्र्खियों में रहे थे। लिज हर्ले के साथ वॉर्न का अफेयर खूब चर्चा में रहा था। ये दोनों 2010 से 2013 के बीच साथ थे। इसके बाद दोनों ने अलग होने के फैसला किया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। वॉर्न ने कैलाहन से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks