शेन वॉर्न-लिज हर्ले: तीन साल चला अफेयर, वॉर्न कहते थे- जीवन के सबसे अच्छे पल मैंने लिज हर्ले के साथ बिताए


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न और लिज हर्ले का अफेयर 2010 से 2013 के बीच चला था। इन दोनों की लव लाइफ खासी चर्चा में रही थी। वॉर्न ने हिर्ले के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने जीवन के सबसे सुखद पल लिज हर्ले के साथ बिताए थे। लिज हर्ले के अलावा भी शेन वॉर्न कई महिलाओं के साथ संबंध में थे। 52 साल की उम्र में वॉर्न का निधन हो चुका है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से वार्न की मौत हुई है। 

 

शेन वॉर्न और लिज हर्ले का रिश्ता भी खूब सुर्खियों में रहा था। वॉर्न पहले से शादीशुदा थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर्ले के साथ रिश्ता बनाया। इन दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 

वार्न ने भले ही हर्ले के साथ बिताए पलों को सबसे खूबसूरत बताया था, लेकिन इन दोनों के रिश्ते में प्यार से ज्यादा कड़वाहट रही थी। इसी वजह से ये दोनों 2010 से 2013 के बीच खूब सुर्खियों में रहे थे। 

शेन वॉर्न ने एक इंटरव्यू में माना था कि उन्होंने अपनी पत्नी सिमोन कैलाहन के साथ धोखा करके गलत किया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि उन्हें इस बात का अफसोस था। 

वॉर्न ने एक इंटरव्यू में यह भी स्वीकार किया था कि मीडियाकर्मी उनका और हर्ले का पीछा किया करते थे। वॉर्न के अनुसार मीडियाकर्मियों ने एक बार हेलीकॉप्टर से भी उनका और हर्ले का पीछा किया था। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks