Sidhu Moose Wala Murder: पुलिस ने बताया- हत्या के बाद शूटरों ने सरगना को कॉल की, कहा- काम हो गया, मार दिया उसे


ख़बर सुनें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शूटरों के मॉड्यूल हेड समेत तीन को गिरफ्तार किया है। शूटरों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है। जिसमें ग्रेनेड, ग्रेनेड लांचर, पिस्टल आदि बरामद हुए हैं।

पुलिस ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आज से पहले भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। स्पेशल सेल के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण काम था। घटना पंजाब में घटी थी, इस वजह से चुनौती अधिक थी। हमारी टीम का मकसद था कि जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उन्हें जल्द पकड़ें। हमारी टीम लगातार इस पर काम कर रही थी। घटना को अंजाम देने वालों से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है।

  • मास्टरमाइंड और साथी शूटरों के बारे में
मास्टरमाइंड- प्रियव्रत उर्फ फौजी
शूटर प्रियव्रत ने हत्या की साजिश रची, जोकि लगातार गोल्डी बरार के संपर्क में था। हत्या से पहले फतेहगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर देखा गया था। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी। प्रियव्रत सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। 

दूसरा शूटर-कशिश उर्फ कुलदीप 
झज्जर निवासी कशिश हत्या में शामिल था। यह भी फतेहगढ़ पेट्रोल पंप पर देखा गया था। 

तीसरा शूटर- केशव कुमार
वारदात के बाद सभी शूटरों को भागने में मदद की।

छह शूटरों ने फायरिंग की
बताया कि मूसेवाला हत्याकांड को दो मॉड्यूल के जरिए अंजाम दिया गया है, जोकि कनाडा में बैठे अपने सरगना के संपर्क में थे। वारदात वाले दिन चार शूटर बोलेरो गाड़ी में थे, दूसरी गाड़ी में दो शूटर बैठे थे। ये गैंग लगातार मूसेवाला की रेकी कर रहा था। वारदात वाले दिन छह शूटरों ने फायरिंग की। 19 तारीख को हमारी टीम ने इनको गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इनके पास से ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। अभी चार शूटरों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम लगातार काम कर रही है। इस मॉड्यूल का हेड प्रियव्रत उर्फ फौजी है। दूसरा शूटर, केशव कुमार जोकि सुविधाएं उपलब्ध रहा था।

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शूटरों के मॉड्यूल हेड समेत तीन को गिरफ्तार किया है। शूटरों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है। जिसमें ग्रेनेड, ग्रेनेड लांचर, पिस्टल आदि बरामद हुए हैं।

पुलिस ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आज से पहले भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। स्पेशल सेल के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण काम था। घटना पंजाब में घटी थी, इस वजह से चुनौती अधिक थी। हमारी टीम का मकसद था कि जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उन्हें जल्द पकड़ें। हमारी टीम लगातार इस पर काम कर रही थी। घटना को अंजाम देने वालों से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है।

  • मास्टरमाइंड और साथी शूटरों के बारे में

मास्टरमाइंड- प्रियव्रत उर्फ फौजी

शूटर प्रियव्रत ने हत्या की साजिश रची, जोकि लगातार गोल्डी बरार के संपर्क में था। हत्या से पहले फतेहगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर देखा गया था। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी। प्रियव्रत सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। 

दूसरा शूटर-कशिश उर्फ कुलदीप 

झज्जर निवासी कशिश हत्या में शामिल था। यह भी फतेहगढ़ पेट्रोल पंप पर देखा गया था। 

तीसरा शूटर- केशव कुमार

वारदात के बाद सभी शूटरों को भागने में मदद की।



Source link

Enable Notifications OK No thanks