Sonam Kapoor Baby Bump Photoshoot: प्रेगनेंट सोनम कपूर ने नए फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पापा अनिल कपूूर ने यूं उड़ेला प्यार


ऐक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor pregnant) जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस वक्त वह अपने प्रेग्नेंसीं फेज़ को इंजॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर पहली बार पब्लिक में अपने बेबी बंप (Sonam Kapoor baby bump) को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। अब उन्होंने एक नया फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनम ने यह फोटोशूट (Sonam Kapoor baby bump photoshoot) वाइट साड़ी में करवाया है। फैंस सोनम कपूर की बेहद तारीफें कर रहे हैं।

फोटोशूट में प्रेगनेंट सोनम कपूर पर राजसी स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं और किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

sonam-kapoor


पढ़ें: Sonam Kapoor Pregnant: 4 महीने से प्रेगनेंट हैं सोनम कपूर, अगस्त के तीसरे हफ्ते में बनेंगी मां

21 मार्च को शेयर की थी गुड न्यूज, अगस्ते में देंगी जन्म


सोनम कपूर ने 21 मार्च को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। साथ ही बताया था कि उनकी डिलीवरी इसी साल होगी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम इस साल अगस्त में बच्चे को जन्म देंगी।

sonam-k


पापा अनिल कपूर ने बरसाया प्यार, पति ने किया यह कॉमेंट

इन तस्वीरों को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पापा अनिल कपूर ने भी लाडली सोनम की इन तस्वीरों पर प्यार उड़ेला है। उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर कर जल्द ही नाना बनने की एक्साइटमेंट जाहिर की है। सोनम कपूर की इन तस्वीरों पर ईशा गुप्ता, सिमोन खंबाटा, महीप कपूर, नरगिस फखरी और पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी प्यार बरसाया है। सोनम के पति आनंद आहूजा की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। इन तस्वीरों पर उन्होंने कॉमेंट किया है, ‘एक दम असली पोर्ट्रेट (तस्वीर)…’

sonam-baby-bump


2018 में की थी शादी

सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद सोनम कपूर लंदन शिफ्ट हो गईं और वहीं रह रही हैं। शादी से पहले सोनम कपूर ने कुछ साल तक आनंद आहूजा को डेट किया था।

sonam


अब इस फिल्म में दिखेंगी सोनम

बात करें प्रफेशनल फ्रंट की तो सोनम कपूर 2020 में फिल्म AK vs AK में नजर आई थीं। इस साल वह फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी। यह क्राइम थ्रिलर इसी नाम की एक कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

Sonam Kapoor new baby bump photoshoot

सोनम कपूर बेबी बंप फोटोशूट



image Source

Enable Notifications OK No thanks