ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
SSC Delhi Police Constable Driver Vacancy Notification Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में कांस्टेबल (चालक) -पुरुष के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, आठ जुलाई से ही शुरू हो गई है और इसके तहत 29 जुलाई, 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।
आधिकारिक अपडेट के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (चालक) -पुरुष के 1,411 पदों के लिए अस्थायी रिक्तियों को अधिसूचित किया है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षण (पीई एंड एमटी), ट्रेड टेस्ट और अनुशंसित उम्मीदवारों की चिकित्सीय परीक्षण पर आधारित होगा। वहीं, उपरोक्त पदों के लिए सैलरी वेतन स्तर -3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक रहेगी।
SSC Delhi Police Constable भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 जुलाई, 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022
- ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2022
- चालान के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा की तिथि : अक्तूबर, 2022
SSC Constable Driver-Male पदों का विवरण
पद का नाम : दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (चालक) पुरुष
पदों की संख्या : 1,411
श्रेणी | अनारक्षित | ईडब्ल्यूएस | ओबीसी | एससी | एसटी | कुल |
ओपन | 543 | 128 | 318 | 236 | 45 | 1270 |
एक्स सर्विसमैन | 61 | 14 | 35 | 26 | 5 | 141 |
कुल | 604 | 142 | 353 | 262 | 50 | 1411 |
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
SSC Constable Driver भर्ती के पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (10+2) उत्तीर्ण या समकक्ष।
आयु सीमा : 21 से 30 वर्ष (01.07.2022 तक)।
एसएससी कांस्टेबल चालक भर्ती 2022 आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नेट-बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या एसबीआई बैंक चालान के माध्यम से नकद के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। सामान्य/ ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये लागू होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक के लिए कोई शुल्क लागू नहीं होगा।
SSC Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक केवल ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
SSC Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
एसएससी कांस्टेबल चालक भर्ती 2022 चयन पेपर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (पीई एंड एमटी), ट्रेड टेस्ट और अनुशंसित उम्मीदवारों के चिकित्सीय परीक्षण पर आधारित होगा।
विस्तार
SSC Delhi Police Constable Driver Vacancy Notification Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में कांस्टेबल (चालक) -पुरुष के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, आठ जुलाई से ही शुरू हो गई है और इसके तहत 29 जुलाई, 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।
Related posts:
- SSC Recruitment 2022: एसएससी शुरू करेगा 70,000 रिक्त पदों पर भर्ती, केंद्रीय विभागों में मिलेंगी नौकरियां
- Sarkari Naukri-Result Live 2022: एमपीपीएससी, ईसीएल समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया
- Sarkari Naukri-Result 2022 Live: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने निकालीं बंपर भर्तियां
- Indian Army Agniveer Bharti: थल सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू, जानें कब-क्या होगा?