देश को मिलीं नई मैडम प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू- कंगना, अनुष्का से तमन्ना तक सबने 1 सुर में दी बधाई


देश को मिलीं नई मैडम प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) मिल गई हैं. वह अब भारत की नई राष्ट्रपति होंगी. 25 जुलाई को शपथ लेने के साथ वह अपना पदभार संभालेंगी. भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनने वाली मुर्मू स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी होंगी. पहली महिला आदिवासी के राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर पूरा देश बधाई दे रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सितारों (Bollywood celebrities) ने भी सोशल मीडिया पर देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी है.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), अनुपम खेर से लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर तक कई सेलेब्स ने खास पोस्ट शेयर किए और देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर अपने-अपने स्टाइल में बधाई दी.

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एक तस्वीर साझा करते हुए लिए, ‘भारत की 5वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (देश में सर्वोच्च पद पर पहुंचने वालीं आदिवासी पृष्ठभूमि की पहली व्यक्ति), भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति, बधाई मैडम प्रेसिडेंट #DroupadiMurmu’.

Droupadi Murmu, President Droupadi Murmu, Bollywood celebrities wishes Droupadi Murmu, Anushka Sharma, Tamannaah Bhatia, Kangana Ranaut, Anupam Kher, Social Media, Viral News, द्रौपदी मुर्मू , कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी ‘मैडम प्रेसिडेंट’ की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो #DraupadiMurmu- भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति. सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं. #womenpower.’

बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा ने देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी. उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘बधाई हो मैडम प्रेसिडेंट.’

Droupadi Murmu, President Droupadi Murmu, Bollywood celebrities wishes Droupadi Murmu, Anushka Sharma, Tamannaah Bhatia, Kangana Ranaut, Anupam Kher, Social Media, Viral News, द्रौपदी मुर्मू , कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा

द्रौपदी मुर्मू पर किए गए अपने हालिया ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनुपम खेर ने कहा, पिछले कुछ दिनो से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूंज रहा है. आज सोचा लिख ही दूं! ‘मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं’ जय हिंद!

Droupadi Murmu, President Droupadi Murmu, Bollywood celebrities wishes Droupadi Murmu, Anushka Sharma, Tamannaah Bhatia, Kangana Ranaut, Anupam Kher, Social Media, Viral News, द्रौपदी मुर्मू , कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा
मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं. ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है. देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें . #DroupadiMurmu Droupadi Murmu, President Droupadi Murmu, Bollywood celebrities wishes Droupadi Murmu, Anushka Sharma, Tamannaah Bhatia, Kangana Ranaut, Anupam Kher, Social Media, Viral News, द्रौपदी मुर्मू , कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा

आपको बता दें कि NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है. तीसरे राउंड के वोटों की गिनती में ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया था. फिर चौथे और आखिरी राउंड की गिनती के बाद जीत का अंदर और बढ़ गया. राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कुल चार राउंड में हुई. चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े थे. गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 वोट अमान्य पाये गए. कुल वोटों की वैल्यू 528491 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले. इनकी वैल्यू 676803 थी. वहीं, यशवंत सिन्हा को I877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 380177 रही.

Tags: Anupam kher, Anushka sharma, Kangana Ranaut, President of India, Tamannaah Bhatia

image Source

Enable Notifications OK No thanks