सिंगल चार्ज में 300KM चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, क्रूज कंट्रोल और 90किमी की टॉप स्पीड


चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Horwin (हॉरविन) ने Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) के 2022 एडिशन को लॉन्च किया है। इस स्कूटर की खासियत इसकी जबरदस्त रेंज है जो कि एक 300 किमी तक जाती है।  इसका पुराना एडिशन SK3 बीते साल लॉन्च किया गयाथा जो कि सिंगल चार्ज में 80 किमी की रेंज प्रदान करता था।
 

Horwin SK3 2022 एडिशन की रेंज

अब 2022 के लिए हॉरविन ने अपने पावरहाउस में बदलाव किए हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटर को 300 किमी की दमदार रेंज प्रदान करने लायक बनाया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस रेंज को सिर्फ दो बैटरियों को एक साथ इस्तेमाल करके ही हासिल कर सकते हैं। एक सिंगल बैटरी में 160 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है और यह वर्तमान में भारत में मौजूद इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तुलना में काफी ज्यादा है।
 

Horwin SK3 2022 एडिशन की पावर और स्पेसिफिकेशन

पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Horwin SK3 में 3.1kW मोटर दी गई है जो कि 6.3kW पावर आउटपुट प्रदान करती है। इसकी लिथियम आयन बैटरी 72V36Ah रेटिड है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 90kmph की स्पीड से दौड़ सकता है। परफॉर्मेंस के हिसाब से बात करें तो यह नया Horwin SK3 किसी भी एंट्रील लेवल 125cc को टक्कर दे सकता है, या उसके समकक्ष रह सकता है। अपने बड़े बॉडीवर्क के बावजूद Howin SK3 दिन भर के इस्तेमाल के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। सस्पेंशन की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड टेलिस्कोपिक फोर्क्स अप फ्रंट और बैक में ड्यूल शॉक सेटअप दिया गया है।
 

Horwin SK3 2022 एडिशन के फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो Horwin SK3 2022 एडिशन एक एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें फुल कलर TFT डिस्प्ले दी गई है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एक कीलेस पावर सिस्टम और क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14 इंच के बड़े एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस स्कूटर में शार्प बॉडी और मस्कुलर डिजाइन दिया गया है जो कि एक रेडिकल स्टाइल है। Horwin चीन के अलावा यूरोप में भी SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचता है। मगर यह स्कूटर भारत में कब आएंगे या नहीं फिलहाल इसकी कोई उम्मीद नहीं है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Source link

Enable Notifications OK No thanks