आज की बड़ी खबरें: ग्लोबल वार्मिंग की वजह से सिकुड़ गए ग्लेशियर, अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध, पढ़ें अहम समाचार


पर्यावरण में प्रदूषण घुलने के चलते बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय में 40 साल में 3.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से ग्लेशियर सिकुड गए हैं। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। जो बाइडन के डेलावेयर में रेहोबोथ बीच स्थित घर के निकट एक छोटा विमान नो फ्लाई जोन में घुस आया। साथ ही हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें 12 कामगारों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

हिमालय पर ग्लोबल वार्मिंग का असर

पर्यावरण में प्रदूषण घुलने के चलते बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय में 40 साल में 3.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से ग्लेशियर सिकुड गए हैं। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। खासकर छोटे ग्लेशियरों पर इसका असर अधिक देखा जा रहा है। चार दशक पहले तक हिमालय रेंज में ग्लेशियर का क्षेत्रफल 30 लाख हेक्टेयर था।  पढ़ें पूरी खबर…

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। जो बाइडन के डेलावेयर में रेहोबोथ बीच स्थित घर के निकट शनिवार को एक छोटा विमान निषिद्ध हवाई क्षेत्र (नो फ्लाई जोन) में घुस गया। जिसके बाद सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस ने एहतियातन अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को सेफ हाउस पहुंचा दिया। हालांकि बाद में पता चला कि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था और विमान गलती से वहां पहुंच गया था।  पढ़ें पूरी खबर…

धौलाना में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 12 की मौत

हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें 12 कामगारों की मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि रुही पटाखा फैक्टरी में शनिवार दोपहर तीन बजे हादसा हुआ। फिलहाल घायलों और शवों को फैक्टरी से बाहर निकालने में अधिकारी जुटे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

IIFA Awards: विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति सनेन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 के कार्यक्रम का शनिवार को अंतिम दिन था। इस साल का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम के लिए जीता। बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Enable Notifications OK No thanks