आज की बड़ी खबरें: आज होगा इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, जेपी नड्डा आज हिमाचल में, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार


पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान को तगड़ा झटका लगा है लेकिन इस बीच देश में सियासी घमासान जारी है। आज इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। वहीं देर रात यूपी में मुख्यमंत्री कार्यालय का हैक हो गया। इसके अलावा  हिमाचल में केजरीवाल के रोड शो और रैली के बाद आज जेपी नड्डा भी राज्य में दौरे पर जा रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

पाकिस्तान: आज होगा इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, विपक्ष करेगा रैलियां

इमरान सरकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया जाएगा। इमरान खान ने कहा हमारे देश के लिए मेरा संदेश है कि मैं आखिरी गेंद तक पाकिस्तान के लिए हमेशा लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा। 

यहां पढ़ें पूरी खबर..
बड़ा झटका: नड्डा के शिमला में रोड शो से कुछ घंटे पहले आप हिमाचल पर ही भाजपा ने चला दी झाडू़

हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल के रोड करने के दो दिन बाद और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश मे आने से कुछ घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…

 
अमर उजाला एक्सक्लूसिव : बॉलीबुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर चोरी, 1.41 करोड़ की ज्वेलरी व नकदी उड़ाई

बॉलीबुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर चोरों ने सेंध लगा दी है। चोर उनके घर से 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए। सोनम कपूर की ददिया सास ने तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

 
दिल्ली: 43 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2018, उप राष्ट्रपति नायडू आज विज्ञान भवन में करेंगे सम्मानित

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार 9 अप्रैल को विज्ञान भवन में देश भर से चयनित प्रख्यात संगीतकारों, नर्तकों, लोक एवं आदिवासी कलाकारों और रंगकर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान हेतु वर्ष 2018 के लिए घोषित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks