06:25 PM, 09-Apr-2022
बैंगलोर के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका
फाफ डुप्लेसिस के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहला मैच हारने के बाद दमदार वापसी की है। उसने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं औऱ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है।
06:21 PM, 09-Apr-2022
मुंबई को पहली जीत की तलाश
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। पांच बार की चैंपियन को शुरू के तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई लगातार तीन हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
06:10 PM, 09-Apr-2022
RCB vs MI Live: मुंबई को पहली जीत की तलाश, बैंगलोर के विजय रथ को रोकने की चुनौती, थोड़ी देर में टॉस
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 के 18वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने है। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम और पांच बार की चैंपियन मुंबई को इस सीजन की पहली जीत की तलाश है तो वहीं बैंगलोर की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।