Top 5 Electric Cars: फरवरी में भारत में बिकने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, इन दो कारों ने दर्ज की 421 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी


Tata Motors (टाटा मोटर्स) का भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में दबदबा कायम है। फरवरी में कार निर्माता ने पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) सेगमेंट में अपने इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों की बिक्री में चार गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की। अपने ईवी की 2,264 यूनिट्स की बिक्री के साथ, जिसमें नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी शामिल हैं, टाटा मोटर्स की इस समय इस सेगमेंट में 96.26 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है, जो किसी भी अन्य प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे है। 

टाटा की इलेक्ट्रिक कारें इस समय भारत में फोर-व्हीलर सेगमेंट में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन भी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं फरवरी में भारत में बिकने वाली टॉप पांच इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।

Tata Nexon EV और Tigor EV

भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों में अब तक Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) और Tigor EV (ईवी) ने सबसे बड़ी सफलता की इबारत लिखी है। कंपनी ने Nexon EV और Tigor EV अपने दोनों इलेक्ट्रिक कारों को हाल ही में अपडेट किया है, और ये दोनों भारत में बेची जाने वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों में सबसे लोकप्रिय हैं। Tata Motors ने पिछले महीने Nexon EV, Tigor EV की 2,264 यूनिट्स बेचीं। यह पिछले साल इसी महीने के दौरान बेची गई 434 यूनिट्स की तुलना में 421 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी है। 

Nexon EV की की रेंज और फीचर्स

Tata Nexon EV एसयूवी एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 312 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज देती है। इस कार उच्च क्षमता वाली 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी और 129 PS परमानेंट-मैगनेट एसी मोटर के साथ आती है। इस कार में 35 मोबाइल-आधारित कनेक्टेड फीचर्स भी मिलता है। जैसे कि रिमोट कमांड, वाहन ट्रैकिंग, ड्राइविंग व्यवहार विश्लेषण, नेविगेशन और रिमोट डायग्नोस्टिक्स। 

टाटा मोटर्स ने हाल ही में खुलासा किया कि उसने दो साल पहले लॉन्च होने के बाद से अब तक भारत में नेक्सन ईवी की 13,500 यूनिट्स बेची हैं। 

Tigor EV की ड्राइविंग रेंज

2021 टाटा टिगोर ईवी एक बार फुल चार्जिंग करने पर 306 किमी की एआरएआई प्रमाणित रेंज के साथ आती है। जबकि रियल वर्ल्ड परिस्थितियों में, यह आंकड़ा लगभग 250 किलोमीटर के करीब हो सकता है। मॉडल 26-kWh हाई एनर्जी घनत्व लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है। इसे रेगुलर 15A होम सॉकेट के जरिए लगभग 8.5 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा जाता है। 

Tigor EV की टॉप स्पीड

Tata Tigor EV का मोटर 55 kW का पीक पावर आउटपुट जेनरेट करता है। यह कार 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। Tata Tigor EV कार की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। यह जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो इसके परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks