Ukraine Russia War Live: नाटो की बैठक में जेलेंस्की बोले, यूक्रेन ने खुद को साबित किया है, आपको भी करना चाहिए


05:36 PM, 24-Mar-2022

हमें बिना रुकावट सैन्य सहायता की जरूरत है: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो की बैठक में कहा कि यूक्रेन को लोगों और शहरों को बचाने के लिए हमें बिना रुकावट के सैन्य सहायता की आवश्यकता है। उसी तरह जैसे रूस हमारे खिलाफ बिना रुकावट के अपने हथियारों का पूरा इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने रूस पर फॉस्फोरस हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

05:23 PM, 24-Mar-2022

हम केवल नाटो के एक फीसदी टैंक-जेट मांग रहे: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने नाटो की आपात बैठक में कहा कि यूक्रेन रूस के हमले से अपनी रक्षा के लिए केवल नाटो के एक फीसदी जेट और टैंक मांग रहा है। उन्होंने कहा, हम उन्हें खरीद नहीं सकते। इस तरह की सीधी आपूर्ति केवल नाटो के फैसले पर निर्भर करती है।

05:07 PM, 24-Mar-2022

नाटो दिखाए कि वह सबसे ताकतवर रक्षा संगठन है: जेलेंस्की

नाटो की बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि नाटो को अभी भी यह दिखाना है कि वह लोगों की रक्षा करना चाहता है। उसे यह दिखाना है कि यह सच में दुनिया का सबसे शक्तिशाली रक्षा संगठन है। दुनिया इसका इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि असली कार्रवाई का यूक्रेन बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नाटो अभी भी रूस के हमलों में यूक्रेनियों की मौत को टाल सकता है। 

04:51 PM, 24-Mar-2022

नाटो साबित करे कि वह लोगों की रक्षा के लिए तैयार है: जेलेंस्की

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हो रही नाटो की आपात बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि नाटो को अब भी यह साबित करना है कि क्या यह लोगों की रक्षा करने के लिए तैयार है। बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन दिखा चुका है कि वह कितना सक्षम है और किस तरह यह यूरोप और दुनिया की सुरक्षा में योगदान दे सकता है। 

04:35 PM, 24-Mar-2022

यूक्रेन को ईयू का पूर्ण सदस्य बनने का अधिकार: जेलेंस्की

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज स्वीडन की संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूक्रोन को यूरोपीय संघ का पूर्ण सदस्य बनने का अधिकार है। जेलेंस्की ने कहा कि हम सिर्फ यूक्रेन के लोगों के लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। 

04:03 PM, 24-Mar-2022

नाटो की बैठक शुरू, बाइडन भी हैं मौजूद

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और विश्व नेताओं ने यूक्रेन में रूस के हमले पर केंद्रित तीन शिखर सम्मेलनों में से पहले की शुरुआत की। नाटो की बैठक में बाइडन और विश्व के नेता यूक्रेन में रूस के युद्ध पर शिखर सम्मेलन में वार्ता कर रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी संबोधित करेंगे। 

03:45 PM, 24-Mar-2022

रूस ने खारकीव पर दागीं मिसाइलें

रूसी बलों ने खारकीव पर ब्लैक सी से कैलिबर मिसाइलें दागी हैं। खारकीव के मेयर ओलेह सिनिएहुबोव ने कहा कि 24 मार्च को क्षेत्र पर 44 हमले हो चुके हैं।

03:29 PM, 24-Mar-2022

यूक्रेन में आधे बच्चों को छोड़ना पड़ा घर: यूनिसेफ

यूनिसेफ के अनुसार 24 फरवरी को रूस की ओर से हमले की शुरुआत के बाद से आधे यूक्रेनी बच्चों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से हर दो में से एक बच्चे को विस्थापित होना पड़ा है।

03:04 PM, 24-Mar-2022

थोड़ी देर में नाटो की बैठक

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में नाटो की आपात बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी मौजूद रहेंगे।

01:25 PM, 24-Mar-2022

26 दिनों के बाद रूसी शेयर बाजार ने फिर शुरू किया कारोबार

यूक्रेन पर आक्रमण के बाद 26 दिनों के बंद के बाद रूसी शेयर बाजार ने भारी प्रतिबंधों के तहत कारोबार फिर से शुरू किया।

10:51 AM, 24-Mar-2022

बाइडन नाटो की बैठक में शामिल होंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नाटो की बैठक में शामिल होने के लिए ब्रसेल्स पहुंच चुके हैं। वे यहां यूक्रेन संकट के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

09:48 AM, 24-Mar-2022

रूस ने गूगल न्यूज को किया ब्लॉक

रूस ने फेसबुक-इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब गूगल न्यूज को ब्लॉक कर दिया है।  गूगल न्यूज पर फेक खबरें फैलाने का आरोप लगाया गया है।

09:15 AM, 24-Mar-2022

यूक्रेन को 2,000 और टैंक रोधी हथियार भेजेगा जर्मनी

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जर्मनी यूक्रेन को 2,000 और टैंक रोधी हथियार भेजेगा ताकि रूस को टक्कर दी जा सके।

08:03 AM, 24-Mar-2022

ब्रिटेन, यूक्रेन को लगभग 6,000 नई रक्षात्मक मिसाइलें देगा

ब्रिटेन, यूक्रेन को लगभग 6,000 नई रक्षात्मक मिसाइलें और 40 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा ताकि क्षेत्र में बीबीसी के कवरेज का समर्थन किया जा सके और यूक्रेनी सैनिकों और पायलटों को भुगतान किया जा सके।

07:51 AM, 24-Mar-2022

Ukraine Russia War Live: नाटो की बैठक में जेलेंस्की बोले, यूक्रेन ने खुद को साबित किया है, आपको भी करना चाहिए

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 29वें दिन भी जंग जारी है। पुतिन की सेना जहां आए दिन आक्रामक होती जा रही है वहीं जेलेंस्की भी हथियार डालने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच यूक्रेन में रूस के हमले के बाद पैदा हुए मानवीय संकट को लेकर मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बुधवार को हुए मतदान में भारत समेत 13 सदस्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद यह प्रस्ताव यूएनएससी में विफल रहा।



Source link

Enable Notifications OK No thanks