Ukraine Russia War Live: यूनिसेफ का चौंकाने वाला खुलासा, यूक्रेन में हर एक मिनट में 55 बच्चे बन रहे शरणार्थी


08:17 AM, 16-Mar-2022

यूक्रेन ने किया एक और रूसी जनरल को मार गिराने का दावा

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने चौथे रूसी जनरल, मेजर जनरल ओलेगा मित्येव को मार गिराया है। कहा गया है कि मेजर जनरल की मौत मारियूपोल में हमले के दौरान हुई। 

08:07 AM, 16-Mar-2022

एक मिनट में 55 बच्चे बन रहे शरणार्थी- यूनिसेफ

यूक्रेन संकट पर यूनिसेफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यूनिसेफ की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, यूक्रेन में हर एक मिनट में 55 बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। यानि, हर एक सेकेंड में एक बच्चा। दूसरे शब्दों में यूक्रेन में प्रतिदिन करीब 75 हजार बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। 

07:56 AM, 16-Mar-2022

यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले की चेतवनी

एक बार फिर से यूक्रेन के कई बड़े शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। इसमें लवीव, चकार्सी, निप्रो, ओबलास्ट व अन्य शहर शामिल हैं। यहां लगातार सायरन बज रहे हैं। 

07:29 AM, 16-Mar-2022

Ukraine Russia War Live: यूनिसेफ का चौंकाने वाला खुलासा, यूक्रेन में हर एक मिनट में 55 बच्चे बन रहे शरणार्थी

पोलैंड ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए सशस्त्र मिशन का आह्वान किया है। कीव दौरे पर गए पोलैंड के प्रधानमंत्री ने नाटो से कहा है कि, यूक्रेन की मदद के लिए मानवीय और शांतिपूर्ण सहायता प्रदान करने की कोशिश की जानी चाहिए। यहां बिना हथियारों के मिशन नहीं हो सकता। शांति स्थापित करने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संरक्षित मिशन आवश्यक है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks