UP BJP: विधान परिषद की आठ सीटों पर चर्चा के लिए सीएम आवास पर बैठक जारी, डिप्टी सीएम सहित महामंत्री मौजूद

ख़बर सुनें

यूपी विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कई बड़े पदाधिकारी शामिल हैं।

बैठक में विधान परिषद की कुल आठ सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा हो रही है। इन आठ सीटों में से दो पर उपचुनाव होना है जबकि छह सीटों पर प्रत्याशियों को मनोनीत किया जाएगा।

इसके पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

स्वतंत्र देव का कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था। हालांकि, नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक वह अध्यक्ष पद के सारे कार्य करते रहेंगे।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks