Ranveer Singh PhotoShoot: अश्लील कॉमेडी शो से विज्ञापन तक, रणवीर सिंह के इन कारनामों पर भी खूब बरपा था हंगामा


रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट के बाद जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। लेकिन उनके इस फोटोशूट के बाद इस तरीके बवाल होगा ये बात न तो अभिनेता तो सोची होगी , फोटो खींचने वाले ने। रणवीर ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था और उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं, जिसके बाद से बरपा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ ट्रोल्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं सेलेब्स के भी खूब रिएक्शन आए हैं। वहीं दूसरी तरफ इस फोटोशूट को लेकर अब रणवीर पर कई धाराओं के तरह केस भी दर्ज हो गया है। फिलहाल उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब रणवीर किसी विवाद में फंसे हों, इससे पहले भी उनका नाम अन्य विवादों में आ चुका है।

एआईबी रोस्ट शो

कॉमेडी कंटेंट बनाने वाले ग्रुप एआईबी ने दिसंबर 2014 में मुंबई  में ‘एआईबी रोस्ट’ नाम के एक लाइव इवेंट का आयोजन किया था। भारत में इस तरह का ये पहला कॉमेडी शो था, जिसमें खुलकर गाली-गलौज और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस शो के पैनल में करण जौहर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर के अलावा कई अन्य लोग शामिल थे। इस शो को बाद में यूट्यूब पर अपलोड किया गया। इस शो के वायरल होने के बाद कई सामाजिक संगठन और कई सितारे इसकी भाषा के खिलाफ खड़े हुए। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता संतोष धौंडकर ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने शो के ऑर्गनाइजर और बॉलीवुड हस्तियों करन जौहर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। काफी विवाद के चलते यूट्यूब से भी यह शो हटा दिया गया था।

विज्ञापन की वजह से हुआ था विवाद

डेनमार्क की क्लोथिंग कंपनी जैक एंड जोन्स के लिए रणवीर ने एक फोटोशूट कराया था। DontHoldBack नाम के इस ऐड में रणवीर एक लड़की को अपने कंधे पर उठाए नजर आए थे। जगह-जगह इसकी होर्डिंग लगाई गई थीं, जिनपर लिखा था- ‘Don’t Hold Back. Take Your Work Home.’ इस विज्ञापन की वजह से भी रणवीर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की आखिरी रिलीज फिल्म जयेशभाई जोरदार है। यशराज बैनर के तले बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर का डबल रोल देखने को मिलेगा। इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन में करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks