अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 May 2022 11:24 AM IST
सार
योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना पेश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा को दोबारा मौका देने के लिए धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया। सभी जिलों में उत्पादों को बढ़ावा दिया। फिल्म सिटी की स्थापना का फैसला लिया। मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिए गए। गरीब लोगों को फ्री राशन देने का फैसला किया गया। किसानों को आर्थिक सहायता दी गई।