यूपी चुनाव 2022: आगरा में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा- मुजफ्फरनगर दंगे के खून से रंगी है सपा की टोपी

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:50 PM IST

सार

आगरा में पहले चरण में मतदान है, प्रत्याशियों के समर्थन के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। आगरा में योगी आदित्यनाथ प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

ख़बर सुनें

भाजपा ने आगरा में पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान आगरा में थे। वहीं आज सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रचार अभियान के लिए आगरा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री किरावली में भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल के समर्थन में छोटी को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। संवाद के लिए तीन सौ प्रभावी मतदाताओं को बुलाया गया है। लेकिन योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए काफी लोग पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने किरावली के मैदान से समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पर फिर से निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और बसपा पर भी करारे प्रहार किए।
आस्था का भी सम्मान 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा में आपराधिक छवि के प्रत्याशियों को टिकट देने की होड़ लगी है। मुजफ्फरनगर के दंगे से सपा की टोपी रंगी हुई है। निर्दोष नौजवानों के खून से सपा के हाथ रंगे हैं। हिंदुत्व के मुद्दे को जोर देते हुए सपा पर प्रहार किया और कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप इन पर है। जब अवसर मिला प्रदेश को दंगों में झोंक दिया। जब-जब सपा और बसपा की सरकार बनी, इन्होंने  प्रदेश को बर्बाद करने के षड्यंत्र रचे। इस बार सूबे में डबल इंजन की सरकार है जिसमें हर गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को सम्मान मिल रहा है।
नौकरी निकलने पर लूट के लिए निकलते थे चाचा-भतीजा
योगी ने आगे कहा कि पांच लाख नौजवानों को राेजगार दिए हैं। पिछली सरकारों में नौकरी निकलती थी तब चाचा-भतीजा नौकरी के नाम पर वसूली के लिए निकलते थे। लूट-खसोट होती थी। तबादलों के नाम पर पैसे वसूलते थे। माफियाओं को छूट मिलती थी। रैलियों पर इस बार कोरोना के चलते आयोग ने रोक लगाई है। लेकिन कार्यकर्ता सुनने के लिए आ रहे हैं। आगामी 10 मार्च को सरकार बनने के बाद फिर से माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा।

प्रदेश की सेवा के लिए चौधरी उदयभान को लगाया 
आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से चौधरी बाबूलाल को टिकट दिया है। योगी आदित्यनाथ लोगों से कहा कि चौधरी बाबूलाल एक युवा हैं और आपकी तरह युवा बनकर कार्य करना चाहते हैं। चौधरी बाबूलाल जब काम करेंगे तो पेयजल, बालिका शिक्षा की समस्या का समाधान होगा। कॉलेज पहले ही स्वीकृत हो चुका है। भारत माता की जय के साथ योगी आदित्यनाथ ने किरावली में अपना भाषण समाप्त किया।

विस्तार

image Source

Enable Notifications OK No thanks