यूपी चुनाव: केशव का सपा पर हमला, बोले- ये वोट बेचकर अपनी तिजोरी भरते हैं, रीता जोशी को लगा झटका


09:38 AM, 06-Mar-2022

UP Election: केशव का सपा पर हमला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर बड़ा हमला किया है। बगैर दोनों पार्टियों का नाम लिए केशव ने कहा, ‘गरीबों, पिछड़ों और दलितों के नाम पर परिवारवादी दलों और नेताओं को जो वोट बेचकर अपनी तिजोरी भरते हैं, उन्हें हराओ और कमल खिलाओ। भाजपा गठबंधन को जिताओ तभी वर्तमान और भविष्य सुरक्षित रहेगा।’

 

09:31 AM, 06-Mar-2022

यूपी चुनाव: केशव का सपा पर हमला, बोले- ये वोट बेचकर अपनी तिजोरी भरते हैं, रीता जोशी को लगा झटका

यूपी : रीता जोशी को राज्यपाल बनाए जाने की उम्मीदों को लगा झटका

डॉ.रीता बहुगुणा जोशी पहले ही घोषणा का चुकी हैं कि अब वह कोई चुनाव नहीं लडे़ंगी। इस घोषणा के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि उन्हें राज्यपाल बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्र के अनुसार उन्होंने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अब मयंक के सपा में चले जाने से उनके प्रयासों को झटका लगने की बात कही जा रही है। मयंक ने आजमगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। वहीं डॉ.रीता ने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा में ही हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व पर आस्था एवं पूर्ण विश्वास है। आखिरी चरण के मतदान से दो दिन पहले मयंक के सपा में शामिल होने से भाजपा को झटका लगने की बात कही जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Enable Notifications OK No thanks