UPTET Result 2022: updeled.gov.in पर घोषित होने वाला है यूपीटेट रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट


लखनऊ: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का परिणाम (UPTET Result 2022) जल्द घोषित होने वाला है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) यूपीटेट की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपीटेट रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से रिजल्ट (UPTET 2021 Result) को जारी करने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। परिणामों की घोषणा इस हफ्ते किसी भी सम की जा सकती है। बोर्ड यूपीटेट रिजल्ट के साथ यूपीटेट की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा।

खत्म होने वाला है 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार

-18-

इस साल यूपीटेट परीक्षा में कुल 21 लाख 65 हजार 179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से प्राथमिक स्तर पर 12 लाख 91 हजार 627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8 लाख 73 हजार 552 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10 लाख 73 हजार 302 उम्मीदवारों (83.09 प्रतिशत) ने परीक्षा दी थी। इसी तरह, उच्च प्राथमिक स्तर पर 7 लाख 48 हजार 810 (85.72 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

​यूपीटेट रिजल्ट में क्यों हुई देरी

यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड 25 फरवरी 2022 को यूपीटेट 2021 का परिणाम घोषित करने वाला था, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के चलते परिणाम जारी करने तारीख आगे के लिए टाल दी गई थी। यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को जारी किए थे। तभी से उम्मीदवारों को अपने यूपीटेट रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस सप्ताह में कभी भी यूपीटेट के नतीजे जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। UPTET Certificate: यहां देखें यूपीटेट रिजल्ट चेक करने का तरीका, जानें कब और कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट

​UPTET Result 2022 Cut-Off: यहां देखें संभावित कट-ऑफ और पासिंग मार्क्स

uptet-result-2022-cut-off-
  • जनरल और ईडबल्यूएस – 60% और 90 मार्क्स
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55% और 82.5 मार्क्स
  • अनुसूचित जाति (एससी) 55% और 82.5 मार्क्स
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55% और 82.5 मार्क्स

​How to Check UPTET 2021 Result: ये रहा आसान तरीका

how-to-check-uptet-2021-result-

यूपीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ‘UPTET 2021 result’ एक्टिव लिंक एक्टिव हो जाएगा, उस लिंक पर क्लिक करना होगा। अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। आपका यूपीटेट 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक और डाउनलोड करें। उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट की प्रिंटआउट कॉपी अपने पास रख सकते हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks