उइगर नरसंहार: चीन बोला- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख को शिनजियांग में किसी प्रकार की जांच की अनुमति नहीं

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:35 PM IST

सार

विदेश मंत्री वांग यी की टिप्पणी चीन में उइगरों पर हो रहे अत्याचारों के दावे को मजबूत करती है और अमेरिका तो लगातार चीन पर शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक उइगरों के नरसंहार का आरोप लगाता आ रहा है।

ख़बर सुनें

चीन में उइगरों का हो रहा नरसंहार किसी से छुपा नहीं है। शिनजियांग क्षेत्र के बारे में कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने कुछ रिपोर्ट भी छापी हैं। इस बीच जर्मनी में चल रहे म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार मामलों की प्रमुख मिशेल बाशेलेट शिनजियांग प्रांत का दौरा कर सकती हैं, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की जांच की अनुमति नहीं देंगे।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी सम्मेलन में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या चीन संयुक्त राष्ट्र के बाशेलेट को को शिनजियांग में दौरे की अनुमति देगा? इस पर उन्होंने कहा चीन सभी प्रकार के पक्षपात और अनावश्यक आरोपों को खारिज करता है। 

इस तरह की टिप्पणी चीन में उइगरों पर हो रहे अत्याचारों के दावे को मजबूत करती है और अमेरिका तो लगातार चीन पर शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक उइगरों के नरसंहार का आरोप लगाता आ रहा है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks