UP में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, यहां चेक करें डिटेल्स


UP Assistant Professor Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) द्वारा एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके अनुसार आयोग द्वारा राज्य में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आज से आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट uphesc51.com या uphesc.org पर जाना होगा. इस भर्ती के द्वारा 900 से ज्यादा पदों को भरा जाना है. जिसके लिए उम्मीदवार 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.

ये है रिक्ति विवरण

  • अंग्रेजी: 62 पद.
  • अर्थशास्त्र: 60 पद.
  • वाणिज्य: 49 पद.
  • वनस्पति विज्ञान: 48 पद.
  • भूगोल: 47 पद.
  • राजनीति विज्ञान: 44 पद.
  • संस्कृत: 43 पद.
  • समाजशास्त्र: 42 पद.
  • भौतिक विज्ञान: 40 पद.
  • प्राणि विज्ञान: 33 पद.
  • शिक्षा शास्त्र: 25 पद.
  • इतिहास: 25 पद.
  • गणित: 24 पद.
  • सैन्य विज्ञान: 21 पद.
  • प्राचीन इतिहास: 19 पद.
  • मनोविज्ञान:17 पद.
  • शारीरिक शिक्षा: 13 पद.
  • संगीत: 10 पद.
  • दर्शनशास्त्र: 10 पद.
  • गृह विज्ञान: 10 पद.
  • चित्रकला: 9 पद.
  • उर्दू: 8 पद.
  • विधि: 8 पद.
  • पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान: 5 पद.
  • मानव शास्त्र: 4 पद.
  • संगीत सितार: 4 पद.
  • उद्यान विज्ञान: 3 पद.
  • कृषि अर्थशास्त्र: 3 पद.
  • संगीत तबला: 3 पद.
  • सांख्यिकी: 2 पद.
  • एशियन कल्चर: 1 पद.

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में 55 फीसद अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी जरूरी है.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी, अर्थित रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में कुछ प्रतिशत की छूट दी गई है.

​​Haryana Recruitment 2022: हरियाणा में निकली स्पेशल एजुकेटर और एजुकेशन वालंटियर के बम्पर पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

​​RSMSSB Result 2022: जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Source link

Enable Notifications OK No thanks