Vaishakh Sankashti Chaturthi 2022 Live Updates: संकष्टी चतुर्थी आज, जानें चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन का महत्व, व्रत कथा, पूजा विधि


07:50 PM, 19-Apr-2022

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर चंद्र दर्शन का महत्व 

हर महीने की पूर्णिमा तिथि के बाद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है आज  के दिन चंद्रमा दर्शन के बाद ही व्रत पूजा माना जाता है चंद्रमा निकलने से पहले गणेश जी की पूजा और आरती की जाती है। सूर्योदय से शुरू होने वाला संकष्टी चतुर्थी व्रत का समापन चंद्र दर्शन के बाद ही होता है। चंद्रोदय होने के बाद अर्घ्य देकर पूजा की जाती है और फिर व्रत का पारण किया जाता है।

07:25 PM, 19-Apr-2022

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी व्रत नियम 

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के दिन भूलकर भी चावल, गेहूं और दाल का सेवन न करें। इस दिन व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें। मांस, मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें। क्रोध पर काबू रखें और खुद पर संयम बनाए रखें।  दिनभर भगवान का नाम लें और चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करें।

06:55 PM, 19-Apr-2022

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर ऐसे करें पूजन

  • सबसे पहले स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इस दिन लाल वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा करते समय मुख उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
  • साफ आसन या चौकी पर भगवान श्रीगणेश को विराजित करें।
  • अब भगवान श्रीगणेश की धूप-दीप से पूजा-अर्चना करें।
  • पूजा के दौरान ॐ गणेशाय नमः या ॐ गं गणपते नमः मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • पूजा के बाद श्रीगणेश को लड्डू या तिल से बने मिष्ठान का भोग लगाएं।
  • शाम को व्रत कथा पढ़कर और चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलें।

06:34 PM, 19-Apr-2022

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय

Today Angaraki Sankashti Chaturthi 2022 Moonrise Timing: अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर बिना चंद्रमा के दर्शन किए अधूरा माना जाता है। ऐसे में आज रात को भगवान गणेश की पूजा करने के बाद चंद्र दर्शन का इंतजार रहेगा। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज रात कितने बजे होगा चंद्र दर्शन…

शहर चंद्रोदय का समय 
दिल्ली 9:50 pm 
मुंबई 9:48 pm
पुणे 09:43 pm
नासिक  09:46 pm
गोवा  10:00 pm
हैदराबाद 09:21 pm
अहमदाबाद 09:57 pm
बेंगलुरु 09:16 pm
कोलकाता 08:50 pm

06:32 PM, 19-Apr-2022

आज संकष्टी अंगारकी चतुर्थी का पूजा का मुहूर्त शाम 04 बजकर 38 मिनट पर शुरू हो चुका है। चतुर्थी तिथि का समापन 20 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर होगा।

05:45 PM, 19-Apr-2022

Vaishakh Sankashti Chaturthi 2022 Live Updates: संकष्टी चतुर्थी आज, जानें चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन का महत्व, व्रत कथा, पूजा विधि

Angaraki Sankashti Chaturthi 2022 Live Updates: आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी को अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान श्री गणेश की विधिवत्त पूजा करने से गणपति उनके सभी कष्ट हर लेते हैं और मनचाही मुरादें पूरी करते हैं। अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेशजी और चंद्रदेव की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करने का विधान है। संकष्टी चतुर्थी पर  सुबह से व्रत रखते हुए  शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करती हैं और चंद्रोदय के बाद चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण करती हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks