Video: दूल्हे फरहान अख्तर के साथ जमकर नाचे रितिक रोशन, फैंस बोले- जबरदस्त है दोस्ती


अभिनेता फरहान अख्तर ने 19 फरवरी 2022 को गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar Shibani dandekar wedding) संग शादी रचा ली है। इस शादी में रितिक रोशन (Hrithik Roshan), रिया चक्रवर्ती, शौविक, आशुतोष गवारिकर, राकेश रोशन, अनुषा दांडेकर, साकिब सलीम से लेकर रितेश सिधवानी समेत कई सितारों ने शिरकत की। सभी जानते हैं कि फरहान अख्तर और रितिक रोशन काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने साथ में फिल्म भी की है। इस बीच दोनों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रितिक और फरहान जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस Inside वीडियो में सभी गेस्ट और शादी का माहौल भी देखा जा सकता है।

फरहान अख्तर की शादी में रितिक रोशन जमकर नाचे। रितिक रोशन ने दूल्हे फरहान के साथ सेनोरिटा गाने पर खूब डांस किया। इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स करके दोनों की दोस्ती की खूब तारीफ की। साथ ही वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें रितिक रोशन और फरहान अख्तर ने साथ में साल 2011 में जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में काम किया था। इसमें अभय देओल और कटरीना कैफ भी नजर आए थे।


Farhan Akhtar की पहली शादी किससे हुई थी? क्‍या Shibani Dandekar के कारण हुआ था तलाक? जानिए सबकुछ
बता दें मुंबई के खंडाला में शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने शादी रचाई। पिछले 4 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। साल 2000 में उन्होंने अधुना संग शादी की थी लेकिन 17 साल के बाद दोनों का तलाक हो गया। फरहान अख्तर की दो बच्चे भी हैं।

Hrithik Roshan dance

दूल्हे फरहान अख्तर के साथ जमकर नाचे रितिक रोशन



image Source

Enable Notifications OK No thanks