Video: ढोल की थाप सुन थिरकने लगीं प्रियंका चोपड़ा, किया ऐसा भांगड़ा कि देखते रह गए पति निक जोनस


ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही विदेश में रह रही हैं, लेकिन उनके अंदर ‘देसीपन’ वैसे ही बरकरार है। उन्होंने हाल ही में लॉस एंजेलिस (LA) वाले घर में मैनेजर के लिए बर्थडे पार्टी रखी, जहां ढोल-नगाड़े की थाप सुन वो खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर भांगड़ा किया। प्रियंका का देसी वाला डांस देख हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) उन्हें देखते रह गए। प्रियंका का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी अपने कल्चर को भूली नहीं हैं। वो वहां पूजा-पाठ भी करती हैं और होली भी मनाती हैं। उन्होंने हाल ही में मैनेजर Anjula Acharia के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की। ये पार्टी उनके लॉस एंजेलिस वाले घर में हुई। यहां कोई डीजे नहीं, बल्कि ढोल वाले को बुलाया गया था। पार्टी में प्रियंका के पति निक जोनस भी उनका साथ देते और इंजॉय करते दिखाई दिए।

Priyanka Chopra को पति Nick Jonas ने गिफ्ट की कस्टमाइज्ड कार, ‘मिसेज जोनस’ ने नई ATV में ऐसे दिया पोज


ढोल बजते ही करने लगीं भांगड़ा

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने होस्ट की पार्टी

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं। वो हाथों में बड़ा सा केक लेकर आती हैं, तभी ढोल बजना शुरू हो जाता है। प्रियंका खुद को रोक नहीं पाती हैं और हाथ में केक पकड़े पकड़े ही डांस करने लगती हैं। इसके बाद वो केक को टेबल पर रखकर भांगड़ा करना शुरू कर देती हैं। उनके साथ उनकी मैनेजर भी थिरकने लगती हैं। निक बड़े ही प्यार से दोनों को देखते नजर आते हैं।

हॉलिवुड वेब सीरीज की कर रही हैं शूटिंग


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों हॉलिवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही सेट से अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान साफ दिख रहे हैं। हालांकि, वो सिर्फ मेकअप था। इसके अलावा उनके पास बॉलिवुड का भी एक प्रोजेक्ट है। वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट संग ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।

निक जोनस संग तलाक की अफवाह पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, मां मधु चोपड़ा ने भी बताई सच्चाई

बेटी का किया था वेलकम


प्रियंका इन दिनों मदरहुड भी इंजॉय कर रही हैं। उनकी बेटी इसी मदर्स डे पर हॉस्पिटल से घर आई तो दोनों इमोशनल हो गए। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी रखा है। इस नाम पर भी काफी चर्चा हुई थी। बता दें कि प्रियंका और निक की बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks