Video: श्रद्धा आर्या का बारिश में मुंबई की सड़कों पर हुआ बुरा हाल, कूद-फांद कर किया गड्ढों को पार


टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ की ऐक्ट्रेस श्रद्धा आर्या एक शौकीन इंस्टाग्राम यूजर हैं। उनका इंस्टा पेज तरह-तरह के वीडियो से भरा पड़ा है। जहां वो अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक देती रहती हैं। साथ ही वो वक्त-वक्त पर अपने मजाकिया अंदजा को भी दिखाती हैं। ठीक उसी तरह जैसे उनके लेटेस्ट शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है। अपने हालिया पोस्ट में, उन्होंने शेयर किया कि कैसे मुंबई में लोग मानसून के दौरान चलते हैं। अगर आप भी मुंबई शहर से हैं, तो संभावना है कि आप वीडियो से जरूर रिलेट कर पाएंगे।

मुंबई की बारिश और प्रीता
श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टा पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हम बारिश के दौरान मुंबई में कैसे चलते हैं !!! #MonsoonReels और #SareeReels।’ इस वीडियो को श्रद्धा के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो में श्रद्धा आर्या एक खूबसूरत साड़ी में कैमरे की तरफ पीठ करके उछलकर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। वह कीचड़ भरे रास्ते में छाता लेकर चलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप ये भी देख सकते हैं कि मुंबईकर बारिश में कैसे चलते हैं।


वीडियो को मिले लाखों व्यूज
यह वीडियो काफी पहले पोस्ट किया गया है। शेयर किए जाने के बाद से यह क्लिप वायरल हो गई है। अब तक, इसे 1.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या केवल बढ़ती ही जा रही है। शेयर किए हुए वीडियो ने लोगों को तरह-तरह के कमेंट पोस्ट करने के लिए भी प्रेरित किया है। कई लोगों ने ज़ोर से हंसते हुए इमोटिकॉन्स के जरिए रिएक्शन्स दिए।


‘कुंडली भाग्य’ से घर-घर पहुंचीं
श्रद्धा आर्या टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता का रोल प्ले करती हैं। उन्होंने पर्दे पर अपनी मजबूत और बेहतरीन पकड़ बनाई है। लोग उन्हें उस किरदार में खूब पसंद करते हैं। इस रोल की वजह से वो टीवी की सबसे चहीती और पसंदीदा बहू बन गई हैं। साथ ही अपने सोशल मीडिया पर वो अपने शो से जुड़े भी कई अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks