हिंदू नव वर्ष पर हिंसा: धारा 144 से हालत नहीं सुधरे तो कर्फ्यू लगाया, फिर इंटरनेट भी बंद किया, तस्वीरों में देखें कैसे जला करौली 


हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर विशेष समुदाय के पथराव के बाद करौली जल उठा। हटवारा बाजार की एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में चार पुलिसकर्मियों सहित करीब 43 लोग घायल हो गए। तस्वीरों में देखे हिंसा के बाद कैसे जला करौली….

 

हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने कुछ देर बाद ही धारा 144 लागू कर दी। दोनों समुदायों के लोगों को शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन हालात काबू से बाहर होते देख शहर में कर्फ्यू लगा भी लगा दिया गया।

 

सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय द्वारा हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई रैली पर किए गए पथराव की सूचना तेजी से वायरल हो रही थी। अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी। बताया जा रहा है कि अगर हालात सामान्य रहे तो दोपहर या फिर शाम तक इंटरनेट सेवा बाहल की जा सकती है।

 

जानकारी के अनुसार हिंसा में चार पुलिसकर्मियों सहित 43 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घायलों के शरीर पर चाकू से हमला करने के निशान भी मिले हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है। 

जिला प्रशासन ने सभी घायलों को करौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामूली घायलों को उपचार के शनिवार रात को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है। राजधानी के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

 

सीएम गहलोत बोले- उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार हिंसा के बाद डीजी पुलिस से बात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। गहलोत ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाने रखने की अपील भी की थी। 

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks