West Bengal News: बंगाल में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह टीएमसी में हो सकते हैं शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 May 2022 02:34 PM IST

सार

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सांसद व पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में जल्द ही शामिल हो सकते हैं। वह जल्द ही टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। यह घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। 

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के एक महीने के भीतर ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सांसद व पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में जल्द ही शामिल हो सकते हैं। हाल ही में भाजपा सांसद ने राज्य नेतृत्व पर आरोप लगाया था कि संगठन में एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद उन्हें ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है। 

भाजपा नेता ने शुक्रवार को राज्य नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैं हाल ही में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मिला था। इस दौरान उन्हें बताया था कि राज्य में संगठन की स्थिति क्या है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्य करने नहीं दिया जा रहा है, यहां तक कि मुझे भी एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद काम करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। 

हो सकती है घर वापसी 
अर्जुन सिंह बैरकपुर से भाजपा सांसद हैं। वह 2019 में टीएमसी से ही भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन लंबे समय से वह राज्य इकाई से नाराज चल रहे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपने बेटे के साथ फिर से टीएमसी का दामन थाम सकते हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वह भाजपा छोड़ने का मन बना चुके हैं। अगर ऐसा होता है तो अर्जुन सिंह की फिर से टीएमसी में घर वापसी हो जाएगी। 

जल्द ही अभिषेक बनर्जी से कर सकते हैं मुलाकात 
सूत्रों की मानें तो भाजपा सांसद अर्जुन सिंह जल्द ही तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे इसी दौरान टीएमसी में शामिल होने की घोषणा करेंगे। वहीं इस मुद्दे पर भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी में रहना व नहीं रहना उनका निजी फैसला है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks