2 दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे Whatsapp Message, होने वाले हैं ये बड़े बदलाव


नई दिल्ली।WhatsApp beta यूजर्स को नया अपडेट मिलने वाला है। नए अपडेट में Windows beta app में काफी सुधार किया है। साथ ही इसमें नए ऑप्शन भी यूजर्स को दिए जाएंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, Whatsapp ने अपने context menu में लोगों के लिए काफी सुधार किया है। लेकिन ये अपडेट उन्हीं लोगों को मिलेंगे जो इस ऐप को Microsoft Store से Download करेंगे। नए इंटरफेस में वॉयस नोट को pause और resume करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा।

Microsoft Store पर Windows Beta के लिए एक नया ऐप आ रहा है। इसमें Context Menu को रिडिजाइन किया है। Beta Testers के लिए ये नया अपडेट किया जाएगा। WABeatInfo की मानें तो Context Menu में भी कई प्रकार के बदलाव किए जाएंगे। Chat Text Field में भी कई बदलाव किए जाएंगे। इसमें Text को रिडिजाइन किया जाएगा।

Chatbox में ही आप Text में बदलाव करके उसे Bold, Italic कर पाएंगे। जबकि नए अपडेट के बाद यूजर्स को एक ऑप्शन नहीं मिलेगा। ये ऑप्शन लोगों को काफी पसंद आता था। नहीं मिलने वाले ऑप्शन का नाम होगा- फिक्स टाइपो। फिक्स टाइपो में गलत शब्द लिखने पर खुद ही सही कर दिए जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। अब इन ऑप्शन को Whatsapp हटा देगा।

मैसेज Delete करने का समय भी बढ़ेगा-

जानकारी के अनुसार, अब Whatsapp पर मैसेज डिलीट करने का समय भी बढ़ेगा। नए अपडेट के बाद मैसेज 2 दिन 12 घंटे के अंदर कभी भी डिलीट किए जा सकेंगे। जबकि पहले ऐसा बिल्कुल नहीं था। पहले मैसेज डिलीट करने के लिए 1 घंटे 8 मिनट और 16 सैकेंड का ही समय दिया जाता था। ग्रुप एडमिन के लिए भी ऐसा करना आसान हो गया है। ग्रुप एडमिन किसी भी यूजर का मैसेज डिलीट कर सकेगा। अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। इसे यूज़ करने के लिए आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks