क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा 


पीटीआई, कटिहार
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:00 AM IST

सार

तेजतर्रार भाजपा नेता ने कहा कि देश ने आजादी के बाद नई मस्जिदों के निर्माण और मुस्लिमों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी पर कभी आपत्ति नहीं जताई, जबकि पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर मंदिर तोड़े गए। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

रामनवमी के अवसर पर देश में कई स्थानों पर जुलूसों पर पथराव से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले देश की ‘गंगा जमुनी तहजीब’ के दावों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में यह भी कहा कि अब सब्र टूट रहा है। 

तेजतर्रार भाजपा नेता ने कहा कि देश ने आजादी के बाद नई मस्जिदों के निर्माण और मुस्लिमों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी पर कभी आपत्ति नहीं जताई, जबकि पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर मंदिर तोड़े गए, जहां हिंदू लगभग विलुप्त होने को हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब धीरज खो रहा है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks