विल स्मिथ ने ऑस्कर के फैसले को किया स्वीकार
वहीं, विल स्मिथ ने अकैडमी की इस सजा को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं एक्सेप्ट करता हूं और अकैडमी के फैसले का सम्मान करता हूं।’
क्या हुआ था?
28 मार्च को जब पूरी दुनिया को निगाहें ऑस्कर पर टिकी हुई थीं, तब कुछ ऐसा हुआ, जो किसी ने भी नहीं सोचा था। स्टेज पर क्रिस रॉक मौजूद थे। वो कॉमेडी कर सभी को हंसा रहे थे। तभी उन्होंने विल स्मिथ की वाइफ जेडा की ‘गंजेपन’ की बीमारी को लेकर मजाक किया, जो विल को पसंद नहीं आया। वो अपनी चेयर से उठे और स्टेज पर जाकर क्रिस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। ये देखकर सभी सन्न रह गए थे।
जेडा की बीमारी
जेडा को Alopecia नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से बाल पैचेज में झड़ने लगते हैं। ये इंफेक्शन बहुत जल्दी फैलता है और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। जेडा ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बात की थी और बताया था कि एक बार उनके हाथ में ढेर सारे बाल आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने सारे बाल कटवा लिए।
विल ने मांगी थी माफी
विल स्मिथ को ‘किंग रिचर्ड’ के लिए बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इसकी अनाउंसमेंट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद हुई थी। ऐसे में जब विल स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने अपने बिहेवियर के लिए माफी मांगी। वहीं, इस थप्पड़ कांड के अगले दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया और क्रिस रॉक को भी सॉरी कहा और लिखा कि वो अपनी हरकत के लिए शर्मिंदा हैं।
फिल्म हुई कैंसल
विल स्मिथ की Deadshot मूवी कैंसल हो गई है। इसे ऑफिशियली बंद कर दिया गया है। हालांकि, इसकी वजह विल स्मिथ का थप्पड़ कांड नहीं है, बल्कि इसे बंद करने के लिए बहुत पहले से ही बात चल रही थी।